*खरसिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई: घर में घुसकर महिला से छेड़खानी करने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार*

spot_img

● *खरसिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई: घर में घुसकर महिला से छेड़खानी करने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार*

*14 सिंतबर, रायगढ़* ।खरसिया पुलिस ने एक बार फिर तत्परता दिखाते हुए घर में घुसकर महिला से छेड़खानी करने के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा है। इस कार्रवाई ने इलाके में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस की प्रतिबद्धता को मजबूत किया है।

*घटना का विवरण* :

पीड़ित महिला ने कल खरसिया थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि दोपहर में जब वह घर पर अकेली थीं और घर का दरवाजा अंदर से बंद नहीं था, तभी विनोद राठिया और ओमकार डनसेना घर में घुस आए। दोनों ने कमरे में आकर महिला से अशोभनीय बातें की और उनकी बेइज्जती करने की नीयत से उन्हें पकड़ने का प्रयास किया। महिला के जोर से चिल्लाने पर दोनों वहां से भाग गए। घटना के बाद महिला ने अपने पति को फोन करके घर बुलाया और पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद वे थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

*पुलिस की त्वरित कार्रवाई* :

महिला की शिकायत के आधार पर महिला प्रधान आरक्षक सरोजनी राठौर ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ अप.क्र. 551/2024 भारतीय न्याय संहिता की धारा 74, 75(1)(ii), 76, और 331(3) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
टीआई कुमार गौरव साहू ने अपनी टीम के साथ तत्परता दिखाते हुए आरोपियों विनोद राठिया (27 वर्ष) और ओमकार डनसेना (20 वर्ष) के घरों पर दबिश दी और उन्हें हिरासत में लिया। पुलिस ने इन आरोपियों को छेड़खानी के गंभीर आरोप में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

सूरजपुर दोहरा हत्याकांड: तीन दोषियों को फांसी, चौथे को मरते दम तक उम्रकैद

फास्ट ट्रैक कोर्ट का बड़ा फैसला, प्रधान आरक्षक की पत्नी और 11 वर्षीय बेटी की हत्या के मामले में सुनाई गई सजा; दो साल...

CHHATTISGARH NEWS

सूरजपुर दोहरा हत्याकांड: तीन दोषियों को फांसी, चौथे को मरते दम तक उम्रकैद

फास्ट ट्रैक कोर्ट का बड़ा फैसला, प्रधान आरक्षक की पत्नी और 11 वर्षीय बेटी की हत्या के मामले में सुनाई गई सजा; दो साल...

RAIGARH NEWS

पुसौर में प्रोफेसर के अपहरण और लूटकांड का 48 घंटे में पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार — रायगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई से लुटेरों की...

सुनियोजित तरीके से प्रोफेसर को बनाया बंधक, चाकू की नोक पर हासिल किए UPI पासवर्ड; खाते से रकम ट्रांसफर कराकर की लूटएसएसपी शशि मोहन...