spot_img
Thursday, February 12, 2026
Thursday, February 12, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

अटल बिहार हाऊसिंग समिति पर लाखों रुपए के घोटाले करने का आरोप..प्रशासनिक जांच टीम बाहरी युवकों के हुडदंग के बाद बैरंग वापस लौटी… कहीं कोई घोटाला नही, हर जांच को तैयार : तत्कालीन समिति पदाधिकारीगण , सवाल : कौन थे बाहरी युवक …??

अटल बिहार हाऊसिंग समिति पर लाखों रुपए के घोटाले करने का आरोप..प्रशासनिक जांच टीम बाहरी युवकों के हुडदंग के बाद बैरंग वापस लौटी… कहीं कोई घोटाला नही, हर जांच को तैयार : तत्कालीन समिति पदाधिकारीगण , सवाल : कौन थे बाहरी युवक …??

रायगढ़। शहर के कोतरारोड स्थित अटल बिहार हाऊसिंग बोर्ड द्वारा गठित समिति में कथित रुप से लाखों रुपए की गड़बड़ी की शिकायत सामने के बाद वितमंत्री ओपी चौधरी के निर्देशानुसार सहकारिता विभाग द्वारा गठित जांच समिति ने अपनी जांच शुरू कर दी है इसी कड़ी में बीते कल मंगलवार को कॉलोनी पहुंची जांच टीम को बैरंग वापस लौटना पड़ गया। इस मामले में सूत्रों से मिली जानकारी की मानें तो जैसे ही जांच टीम द्वारा कॉलोनी पहुंचकर कॉलोनी वासियों को बयान दर्ज कराने बुलाया तभी 15-20 बाहरी युवकों की एक टोली आवांछित रूप से वहां आ धमकी..जो आते ही अनर्गल बयानबाजी करने लगे जिससे वहां बयान दर्ज कराने आए कॉलोनीवासियों और बाहरी युवकों के मध्य तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई और जांच टीम के अफसरों को बैरंग वापस लौटना पड़ गया।

*क्या है पूरा मामला …*

छग हाऊसिंग बोर्ड द्वारा कोतरारोड अटल बिहार योजना के तहत 496 मकानों का निर्माण कराया गया है जिसके विकास और रखरखाव हेतु 1 करोड़ रुपए हाऊसिंग बोर्ड के पास जमा थी जिसे कॉलोनी की समिति गठित होने के बाद सुरक्षा निधि के नाम पर बनाए गए फंड को कॉलोनी के विकास और रखरखाव हेतु समिति को हस्तांतरित कर दिया गया था लेकिन अब कॉलोनी में ही रहने वाले कुछेक लोगों द्वारा वित्तमंत्री ओपी चौधरी से लिखित शिकायत की गई है कि समिति के सक्षम पदाधिकारियों द्वारा लाखों रुपए की धांधली की गई है जिसके बाद मंत्री ओपी चौधरी ने कथित घोटाले के निष्पक्ष जांच कराने हेतु सहकारिता विभाग के उपायुक्त श्री जायसवाल को निर्देशित किया गया है और इसी तारतम्य में सहकारिता विभाग के उपायुक्त जायसवाल द्वारा दो विस्तार अधिकारियों की अगुवाई में एक जांच टीम का गठन किया गया है जिनके द्वारा गत 15 सितंबर को शिकायतकर्ताओं के बयान लेने बाद समिति के तत्कालीन अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष को नोटिस जारी करते हुए रोकड़ पंजी, पंजीयन पंजी, कार्यवाही पंजी, जनरल लेजर, वसूली पंजी, आय व्यय से संबंधित जरूरी सभी प्रमाणिक दस्तावेज और बैंक स्टेटमेंट सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज के साथ प्रस्तुत होने को कहा गया था जिसमें तत्कालीन समिति के अध्यक्ष और सचिव द्वारा सभी आवश्यक दस्तावेज जांच समिति को उपलब्ध कराए जाने की बात सामने आई है और अगर कॉलोनी के रखरखाव समिति के तत्कालीन पदाधिकारियों की मानें तो उनके द्वारा आय व्यय से संबंधित वर्ष 20-21, 21-22 का ऑडिटेड प्रमाणिक दस्तावेज जांच समिति को सौप दिया गया है और वर्ष 22-23 के दस्तावेज की ऑडिटिंग वर्तमान में प्रक्रियाधीन है जो जांच समिति को जल्द उपलब्ध करा दी जायेगी।

*कौन थे बाहरी टोली में शामिल युवक ?*

इस बीच कल जब जांच समिति के अफसर कॉलोनी पहुंचकर वहां निवासरत लोगों का बयान लेने चाह रहे थे तभी अचानक 1520 बाहरी युवकों की एक टोली वहां आ गई थी जिनके द्वारा अनर्गल नारेबाजी किए जाने से कॉलोनीवासियों का औपचारिक बयान जांच समिति के अफसर दर्ज ही नही कर पाए थे इस बीच अब यह सवाल उठ रहा है कि आखिर प्रशासनिक आला अफ़सर के नेतृत्व में चल रही निष्पक्ष जांच को कौन प्रभावित करना चाह रहा है…? यह सवाल इसलिए भी लाज़िमी हो जाता है क्योंकि तत्कालीन समिति के सभी पदाधिकारीगण प्रशासनिक जांच में पूरा पूरा सहयोग कर रहे है और न सिर्फ जांच टीम द्वारा आहूत दस्तावेज को उपलब्ध करा रहे है बल्कि उनके द्वारा निर्देशित सभी बातों का अक्षरशः पालन भी कर रहे है ..ऐसे में अब कॉलोनी में ही जनचर्चा हो रही है कि कॉलोनी के ही कुछेक असंतुष्ट लोगों के द्वारा बाहरी युवकों को बुलाकर जांच को प्रभावित करने का कुत्सित प्रयास किया गया था ….

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

➤ बीट प्रणाली सशक्त कर अपराध मुक्त रायगढ़ की दिशा में तमनार पुलिस की पहल➤ थाना प्रभारी तमनार ने ली ग्राम कोटवारों की बैठक...

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा ➤ बीट प्रणाली सशक्त कर अपराध मुक्त रायगढ़ की दिशा में तमनार पुलिस की पहल➤ थाना प्रभारी तमनार ने...
Latest
➤ बीट प्रणाली सशक्त कर अपराध मुक्त रायगढ़ की दिशा में तमनार पुलिस की पहल

...
ऑपरेशन_आघात में कोतवाली पुलिस की अवैध शराब और लैलूँगा पुलिस की गांजा तस्कारों पर... श्री श्याम ऑटो मोबाइल्स लैलूँगा में बाइक खरीदी पे पाएं आकर्षक उपहार रायगढ़ रेलवे स्टेशन में यात्रियों की सेहत से खिलवाड़!

एक्सपायरी डेट गुजरन...
बोर्ड परीक्षा परिणाम के बाद कटाईपाली सी के विद्यार्थियों के लिए टी आर एन एनर्जी ... सोशल मीडिया पर गन के साथ रील पोस्ट करने वाले युवक पर रायगढ़ पुलिस की कड़ी वैधानिक... ऑपरेशन अंकुश के तहत कोतरारोड़, लैलूँगा एवं तमनार क्षेत्र में #अवैध शराब पर ताबड़त... शातिर बाइक चोर विकेश दास महंत गिरफ्तार, पूंजीपथरा पुलिस ने न्यायिक रिमांड पर भेज... सप्ताह के भीतर मवेशी तस्करों पर थाना प्रभारी लैलूँगा की दूसरी बड़ी सफलता
नया बजाज बाइक ऑफर – अब नए फायदे, नई शुरुआत लैलूंगा।
राडा ऑटो एक्सपो के सफल सम...