21 वीं पशु संगणना हेतु जिला स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न*

spot_img

*21 वीं पशु संगणना हेतु जिला स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न*

*जिले में 96 प्रगणक एवं 24 सुपरवाईजर किए गए नियुक्त*

रायगढ़, 18 सितम्बर 2024/ 21 वीं पशु संगणना हेतु जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ.धरमदास झारिया की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट के सृजन सभाकक्ष में आयोजित हुई। प्रशिक्षण में बिलासपुर संभाग के मास्टर टे्रनर डॉ.एच.के.सोनी, वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी, कोरबा के द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
पशुधन विकास विभाग द्वारा प्रत्येक 5 वर्षो में पशुओं की गणना का कार्य किया जाता है। जिसकी शुरूआत वर्ष 1919 से की गई थी। विगत संगणना कार्य की भांति इस वर्ष भी गणना कार्य ऑनलाईन मोड में किया जाएगा। इस कार्य के लिए जिले में 96 प्रगणक एवं 24 सुपरवाईजर नियुक्त किए गए है। मास्टर टे्रनर के द्वारा प्रशिक्षण में संगणना संबंधी समस्त प्रपत्रों, परिभाषाओं और मोबाइल ऐप में संपादित किए जाने वाले समस्त कार्यों की विस्तार से जानकारी दी गई।
उप संचालक डॉ.झारिया ने बताया सभी प्रगणक व सुपरवाईजर के आईडी-पासवर्ड तैयार कर दिए गए है। सभी को मोबाइल ऐप में अभ्यास करने हेतु निर्देश दिए गए है। पशु संगणना का कार्य सितम्बर से दिसम्बर 2024 के बीच किया जाएगा। जिसमें प्रगणकों द्वारा घर-घर जाकर संगणना कार्य संपादित किया जाएगा। संगणना कार्य के बाद भारत शासन द्वारा जिले का डाटा जारी किया जाएगा जो जिले एवं राज्य में पशुधन नीतियों के निर्धारण हेतु आवश्यक होता है। उप संचालक द्वारा सभी प्रगणकों एवं सुपरवाईजरों को निर्देशित किया कि पशु संगणना के डाटा सटीक एवं सही भरे जाए क्योंकि इसी डाटा के आधार पर पशुओं के टीकाकरण, उपचार, प्रजनन इत्यादि की नीतियां एवं भविष्य की योजनाएं निर्धारित की जाती है। उन्होंने सभी पशुपालकों एवं जनसामान्य से विभागीय पशु प्रगणक को आवश्यक सहयोग प्रदान करने हेतु आग्रह किया है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

किरोड़ीमल धर्मादा न्यास की भूमि पर काबिज लोगों के दस्तावेजों की जांच, उच्च स्तरीय समिति ने किया सत्यापन

जमीन के मूल दस्तावेजों का किया गया मिलान, सभी संबंधित व्यक्तियों को पक्ष रखने का मिला अवसर जांच प्रतिवेदन के आधार पर नियमानुसार होगी आगे...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS