spot_img
Wednesday, February 11, 2026
Wednesday, February 11, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

पूंजीपथरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 100 लीटर अवैध महुआ शराब और स्कुटी जब्त, दो गिरफ्तार

पूंजीपथरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 100 लीटर अवैध महुआ शराब और स्कुटी जब्त, दो गिरफ्तार

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा


रायगढ़, 12 मार्च 2025। होली से पहले जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की सख्ती जारी है। कल दिनांक 11 मार्च 2025 को पूंजीपथरा पुलिस ने ग्राम देलारी में छापेमारी कर *100 बल्क लीटर अवैध महुआ शराब* जब्त की और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। 
        एसपी श्री दिव्यांग पटेल के निर्देशन पर थाना प्रभारी  राकेश मिश्रा द्वारा अवैध शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने मुखबिर सक्रिय किया गया है । इसी कड़ी में कल उपनिरीक्षक विजय एक्का के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम देलारी गौठान के पास एक *TVS जुपिटर स्कूटी (CG 13AR 2429)* पर दो व्यक्ति बड़ी मात्रा में अवैध शराब ले जा रहे हैं। टीम ने घेराबंदी कर स्कूटी सवारों को रोका और उनकी तलाशी ली, जिसमें *250 पाउच कच्ची महुआ शराब (प्रत्येक पाउच में 200 ml)* बरामद हुए। 

गिरफ्तार आरोपी :
1. प्रेम धनवार (19 वर्ष) – निवासी पतरापाली उल्दा, थाना खरसिया
2. अशोक राम पासवान (43 वर्ष) – निवासी बनकट, थाना कांडी, जिला गढ़वा (झारखंड)

आरोपियों ने बताया कि वे यह शराब ग्राम देलारी के मुंचू उर्फ संत राम राठिया* से लेकर ग्राम पाली में बेचने के लिए ले जा रहे थे। आरोपी मुंचू फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।  पुलिस ने दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया और तीनों आरोपियों पर धारा 34(2), 59(क) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। 

होली पर सख्त निगरानी, अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप
       पूंजीपथरा पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस  ने स्पष्ट किया है कि होली के मद्देनजर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और अवैध शराब की बिक्री पर सख्त नजर रखी जा रही है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक विजय एक्का, सहायक उपनिरीक्षक जयराम सिदार, प्रधान आरक्षक लोमेश राजपूत, विनीत तिर्की समेत पुलिस टीम शामिल रही। 
       पुलिस ने जनता से अपील की है कि अवैध शराब या किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि होली का पर्व शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया जा सके।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

ऑपरेशन अंकुश के तहत कोतरारोड़, लैलूँगा एवं तमनार क्षेत्र में #अवैध शराब पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

ऑपरेशन अंकुश : अवैध मादक पदार्थों पर सख्त प्रहार के लिए एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिले में प्रारंभ हुआ #ऑपरेशन अंकुशऑपरेशन...
Latest
ऑपरेशन अंकुश के तहत कोतरारोड़, लैलूँगा एवं तमनार क्षेत्र में #अवैध शराब पर ताबड़त... शातिर बाइक चोर विकेश दास महंत गिरफ्तार, पूंजीपथरा पुलिस ने न्यायिक रिमांड पर भेज... सप्ताह के भीतर मवेशी तस्करों पर थाना प्रभारी लैलूँगा की दूसरी बड़ी सफलता
नया बजाज बाइक ऑफर – अब नए फायदे, नई शुरुआत लैलूंगा।
राडा ऑटो एक्सपो के सफल सम...
धमाका ऑफर... श्री श्याम ऑटो मोबाइल्स लैलूँगा में अब नए ऑफर के साथ बजाज बाइक... प... ऐतिहासिक दिनः मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत एक साथ प्रदेश भर में 6414 जोड़... लैलूंगा नाली निर्माण पर वार्डवासियों का हंगामा! वार्ड क्रमांक 10 में काम रुकवाने... 🚨  लैलूंगा के ग्राम जामढोंढी में 6 वर्षीय मासूम की कुएं में डुबोकर हत्या, न... लैलूँगा में तहसीलदार का बड़ा एक्शन!

निजी भवन में चल रहा आधार सेंटर सील, ...
फाइलेरिया उन्मूलन अभियान शुरू, सालिक साय ने दिलाई दवा सेवन की शपथ