spot_img
spot_img

मारवाड़ी ब्राह्मण विकास समिति एवं महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में शरदोत्सव में शरद पूर्णिमा पर होगा श्रीरामचरितमानस चौपाई प्रतियोगिता का आयोजन,भारतीय संस्कृति, संस्कारों एवं श्रीरामचरितमानस के जीवन-मूल्यों को जन-जन तक पहुँचाने की अनूठी पहल

spot_img
spot_img
spot_img

मारवाड़ी ब्राह्मण विकास समिति, कोरबा की कार्यकारिणी की बैठक मारवाड़ी ब्राह्मण विकास समिति के अध्यक्ष कैलाश शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुरूप इस वर्ष भी शरद पूर्णिमा का उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर परशुराम भवन, कोरबा में विभिन्न मनोरंजक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। मारवाड़ी ब्राह्मण विकास समिति के अध्यक्ष कैलाश शर्मा ने आयोजन की जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष मारवाड़ी ब्राह्मण विकास समिति, कोरबा एवं मारवाड़ी ब्राह्मण महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर विशेष श्रीरामचरितमानस चौपाई प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य भारतीय संस्कृति, श्रीरामचरितमानस के ज्ञान, जीवन-मूल्यों एवं संस्कारों को नई पीढ़ी सहित समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचाना है। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को श्रीरामचरितमानस की अपनी पसंद की चौपाई का सस्वर वाचन करना होगा। इसके साथ ही चयनित चौपाई का अर्थ, भावार्थ एवं उससे प्राप्त होने वाली जीवनोपयोगी शिक्षा को लिखित तथा मौखिक रूप में प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। इस प्रतियोगिता में केवल चौपाई का वाचन ही नहीं, बल्कि उसके भावों को समझने, उनमें निहित संदेश को आत्मसात करने तथा जीवन में उतारने की क्षमता को भी विशेष महत्त्व दिया जाएगा। प्रतिभागियों के माध्यम से श्रीरामचरितमानस में वर्णित त्याग, सेवा, मर्यादा, सदाचार, कर्तव्यनिष्ठा एवं पारिवारिक मूल्यों जैसे आदर्शों को समाज तक पहुँचाने का प्रयास किया जाएगा। प्रतियोगिता का आयोजन चार आयु वर्गों में किया जाएगा, ताकि बच्चों से लेकर वरिष्ठ नागरिकों तक सभी को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिल सके। इसके अंतर्गत 10 वर्ष तक, 11 से 20 वर्ष, 21 से 50 वर्ष तथा 50 वर्ष से अधिक आयु के प्रतिभागी भाग ले सकेंगे। प्रत्येक आयु वर्ग में महिला एवं पुरुष प्रतिभागियों के लिए अलग-अलग प्रतिस्पर्धा रखी गई है। प्रतियोगिता पूर्णतः निःशुल्क होगी। इसमें भाग लेने के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। प्रत्येक प्रतिभागी को अपनी चयनित चौपाई का सस्वर वाचन, उसकी व्याख्या तथा लिखित संस्करण जमा करना अनिवार्य होगा। प्रस्तुति के लिए अधिकतम 10 मिनट का समय निर्धारित किया गया है। प्रतिभागियों का मूल्यांकन चौपाई के शुद्ध उच्चारण, भावपूर्ण वाचन, अर्थ एवं भावार्थ की स्पष्टता, व्याख्या तथा उससे मिलने वाली जीवनोपयोगी प्रेरणा के आधार पर किया जाएगा। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा।प्रतियोगिता 25 अक्टूबर 2026 रविवार को रात्रि 8 बजे से प्रारम्भ होगी। प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागियों को 25 अक्टूबर 2026 रविवार मध्यान्ह 2 बजे तक अपनी चयनित चौपाई एवं नाम का पंजीयन कराना होगा। जिसमें समय से सभी प्रतिभागियों को उपस्थित होना होगा। पंजीयन एवं अन्य जानकारी के लिए कार्यक्रम संयोजक नाड़ीवैद्य डॉ.नागेंद्र नारायण शर्मा से मोबाइल नंबर 9826111738 पर संपर्क किया जा सकता है। शरदोत्सव के अंतर्गत बच्चों एवं महिलाओं के लिए भी विभिन्न मनोरंजक और पारंपरिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। 23 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को बच्चों के लिए प्रतियोगिताएँ आयोजित होंगी, जिनमें कुर्सी दौड़, बुझो तो जानें तथा चम्मच दौड़ शामिल हैं। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों में उत्साह, मनोरंजन एवं सहभागिता की भावना को प्रोत्साहित किया जाएगा। वहीं 24 अक्टूबर 2026, शनिवार को महिलाओं के लिए प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाएँगी। इनमें अन्नकूट की थाली, श्रीनाथ जी की रंगोली एवं आँगन मंडना प्रतियोगिता प्रमुख हैं। इन आयोजनों के माध्यम से पारंपरिक कला, धार्मिक आस्था एवं सांस्कृतिक विरासत को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया जाएगा। इसके अतिरिक्त शरदोत्सव के अवसर पर अन्य मनोरंजक प्रतियोगिताएँ भी आयोजित होंगी। मारवाड़ी ब्राह्मण विकास समिति के अध्यक्ष कैलाश शर्मा एवं मारवाड़ी ब्राह्मण महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती रेणु पुजारी ने समाज के सभी सदस्यों, बच्चों, युवाओं, महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों से अपील की है कि वे शरदोत्सव में आयोजित सभी प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें तथा इस आयोजन को सफल बनाते हुए भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों के संरक्षण में अपना योगदान दें। इस अवसर पर आयोजित बैठक में मारवाड़ी ब्राह्मण विकास समिति के अध्यक्ष कैलाश शर्मा, सचिव शशि शर्मा, कोषाध्यक्ष सुरेश शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य बृजमोहन शर्मा, संजय शर्मा, बिमल जोशी, ललित शर्मा, विजय जोशी, महेंद्र शर्मा, संजय शर्मा, विष्णु शर्मा, विजय शर्मा, रवि शर्मा एवं डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Ambikapur News: दो मंजिला इमारत की छत पर चढ़ी 12वीं की छात्रा, कूदने की धमकी से मचा हड़कंप; युवक ने बचाई जान

Surguja News: नावापारा के आकाशवाणी रोड पर करीब दो घंटे तक चला घटनाक्रम, रोशन ठाकुर ने साहस दिखाकर छात्रा को सुरक्षित नीचे उतारा अंबिकापुर। शहर...

CHHATTISGARH NEWS

Ambikapur News: दो मंजिला इमारत की छत पर चढ़ी 12वीं की छात्रा, कूदने की धमकी से मचा हड़कंप; युवक ने बचाई जान

Surguja News: नावापारा के आकाशवाणी रोड पर करीब दो घंटे तक चला घटनाक्रम, रोशन ठाकुर ने साहस दिखाकर छात्रा को सुरक्षित नीचे उतारा अंबिकापुर। शहर...

RAIGARH NEWS

Raigarh News: चपले शासकीय महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता शिविर, 9 युवाओं ने पंजीयन के लिए किया आवेदन

विद्यार्थियों को फॉर्म-6, मतदाता पंजीयन प्रक्रिया और ECI Net मोबाइल ऐप की दी गई जानकारी, शत-प्रतिशत मतदान का दिलाया संकल्प रायगढ़, 15 अक्टूबर 2026। जिले...