Raigarh News: नुक्कड़ नाटक से विद्यार्थियों ने जगाई जागरूकता, सेवा और स्वच्छता का दिया संदेश

spot_img

सेवा संकल्प अभियान के तहत कुंजेमुरा, कोड़ातराई और पुसौर के विद्यार्थियों की पहल, नाटक और देशभक्ति नृत्य के जरिए लोगों को किया जागरूक

रायगढ़, 11 अक्टूबर 2026। सेवा, स्वच्छता और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से रायगढ़ जिले में सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी कड़ी में सेजेस कुंजेमुरा, पीएमश्री सेजेस कोड़ातराई और अभिनव विद्या मंदिर पुसौर के विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जनजागरूकता का संदेश दिया। विद्यार्थियों की इन रचनात्मक प्रस्तुतियों में सेवा भावना, जनकल्याण और स्वच्छता के महत्व को प्रमुखता से सामने रखा गया।

कुंजेमुरा में ‘नमो सेवा अनकही कहानियां’ का मंचन

सेजेस कुंजेमुरा के विद्यार्थियों ने कुंजेमुरा बस्ती के हनुमान चौक में ‘नमो सेवा अनकही कहानियां’ विषय पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से सेवा और जनकल्याण से जुड़े विषयों को प्रभावी ढंग से दर्शाया।

कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों, शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। उपस्थित दर्शकों ने विद्यार्थियों की प्रस्तुति की सराहना की।

ग्राम गुडू में स्वच्छता का संदेश लेकर पहुंचे विद्यार्थी

अभिनव विद्या मंदिर पुसौर के विद्यार्थियों ने ग्राम गुडू में ‘स्वच्छता ही सेवा है’ विषय पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की शुरुआत राधा-कृष्ण मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद विद्यार्थियों ने नाटक और देशभक्ति नृत्य के माध्यम से स्वच्छता के महत्व को समझाया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई। आयोजन में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, विद्यालय के प्राचार्य अक्षय कुमार सतपथी, नोडल अधिकारी सत्यम भोय, शिक्षक-शिक्षिकाओं और ग्रामीणों की सहभागिता रही। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शिक्षक फूलचंद गुप्ता ने किया।

रचनात्मक प्रस्तुतियों से सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश

सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इन कार्यक्रमों में विद्यार्थियों ने कला और नाटक के माध्यम से समाज को जागरूक करने की पहल की। इन प्रस्तुतियों का उद्देश्य लोगों को स्वच्छता अपनाने, सेवा भावना विकसित करने और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित करना रहा।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Raigarh News: पुसौर के स्कूलों में करियर मार्गदर्शन कार्यशाला, विद्यार्थियों को बताए प्रतियोगी परीक्षाओं और रोजगार के रास्ते

सेवा संकल्प अभियान के तहत हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी के विद्यार्थियों को मिला मार्गदर्शन, विषय चयन से लेकर स्वरोजगार तक के अवसरों की दी...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS