विद्यार्थियों को कौशलयुक्त बनाने व्यावसायिक शिक्षा की गुणवत्ता पर जोर

spot_img

विद्यालयों में किए जा रहे नवाचारों की दी गई प्रस्तुति

सैद्धांतिक ज्ञान के साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण को प्रभावी बनाने पर चर्चा

विद्यार्थियों की रुचि और क्षमता के अनुरूप प्रशिक्षण देने के निर्देश

बेहतर नवाचारों को अन्य विद्यालयों में अपनाने की बनी सहमति

रायगढ़, 8 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देशानुसार एवं जिला शिक्षा अधिकारी श्री श्यामानंद साहू के मार्गदर्शन में जिले के विद्यालयों में संचालित व्यावसायिक शिक्षा की प्रगति, गुणवत्ता एवं प्रभावी संचालन को लेकर समग्र शिक्षा, जिला रायगढ़ द्वारा समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विद्यार्थियों को बेहतर व्यावहारिक एवं रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण देने तथा व्यावसायिक शिक्षा को अधिक प्रभावी बनाने के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में विद्यालयों में व्यावसायिक शिक्षा की वर्तमान स्थिति, पाठ्यक्रम की प्रगति, प्रशिक्षण की गुणवत्ता तथा विद्यार्थियों को दिए जा रहे व्यावहारिक एवं रोजगारपरक प्रशिक्षण की समीक्षा की गई। विभिन्न विद्यालयों के प्रशिक्षकों ने अपने-अपने संस्थानों में किए जा रहे नवाचारों और उपयोगी गतिविधियों की प्रस्तुति दी। जिला मिशन समन्वयक श्री आलोक स्वर्णकार ने कहा कि व्यावसायिक शिक्षा केवल पाठ्यक्रम पूरा करने तक सीमित न रहे, बल्कि विद्यार्थियों को ऐसे व्यावहारिक कौशल मिलें, जिनका उपयोग वे आगे रोजगार एवं स्वरोजगार के क्षेत्र में कर सकें।

उन्होंने शेष पाठ्यक्रम को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने, प्रशिक्षण में विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने और प्रशिक्षण को उनकी रुचि एवं क्षमता के अनुरूप बनाने के निर्देश दिए। विद्यालयों में किए जा रहे अच्छे नवाचारों को चिन्हांकित कर अन्य विद्यालयों में भी अपनाने तथा व्यावसायिक शिक्षा को अधिक उपयोगी और परिणामदायी बनाने पर चर्चा की गई। बैठक में सहायक कार्यक्रम समन्वयक श्री भूपेंद्र पटेल, श्री अभय पाण्डेय, श्रीमती पूनम राजपूत, श्रीमती ज्योत्सना राजपूत, श्रीमती उषा साहू सहित विभिन्न विद्यालयों के व्यावसायिक प्रशिक्षक उपस्थित रहे।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

घरघोड़ा बना क्षय से सुरक्षित विकासखंड, टीबी मुक्त भारत की दिशा में रायगढ़ की उल्लेखनीय उपलब्धि

‘टीबी हारेगा, देश जीतेगा’ के संकल्प के साथ हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने किया वर्चुअल संबोधन रायगढ़, 8 अक्टूबर 2026/...

CHHATTISGARH NEWS

घरघोड़ा बना क्षय से सुरक्षित विकासखंड, टीबी मुक्त भारत की दिशा में रायगढ़ की उल्लेखनीय उपलब्धि

‘टीबी हारेगा, देश जीतेगा’ के संकल्प के साथ हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने किया वर्चुअल संबोधन रायगढ़, 8 अक्टूबर 2026/...

RAIGARH NEWS

अभियान संवेदना” के तहत लैलूंगा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़     रायगढ़, 08 अक्टूबर...