Raigarh News: दुर्गा पूजा पंडालों के लिए प्रशासन की गाइडलाइन, रात 10 बजे के बाद डीजे पर प्रतिबंध

spot_img

पूजा समितियों को पंडालों में जिम्मेदार व्यक्ति की मौजूदगी सुनिश्चित करने के निर्देश, अप्रिय स्थिति में पुलिस कंट्रोल रूम को दें सूचना

रायगढ़, 11 अक्टूबर 2026। दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा, शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने पूजा समितियों और आयोजकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जिला कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में पंडालों की सुरक्षा, ध्वनि नियंत्रण, नशापान पर रोक और प्रतिमा विसर्जन के दौरान व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया गया।

बैठक में एडीएम अपूर्व प्रियेश टोप्पो और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी ने पूजा समितियों के पदाधिकारियों को प्रशासन एवं पुलिस के निर्देशों का पालन करते हुए आयोजन शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने को कहा।

रात 10 बजे के बाद डीजे और ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर प्रतिबंध

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी ने निर्देश दिया कि रात 10 बजे के बाद डीजे और ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग नहीं किया जाए। उन्होंने पूजा पंडालों में नशापान से दूर रहने और अनुशासन बनाए रखने की अपील की, ताकि श्रद्धालु शांतिपूर्ण वातावरण में पूजा-अर्चना कर सकें।

हर पंडाल में जिम्मेदार व्यक्ति की मौजूदगी जरूरी

एडीएम अपूर्व प्रियेश टोप्पो ने प्रत्येक पूजा पंडाल में आयोजन के दौरान एक जिम्मेदार व्यक्ति की मौजूदगी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से रात के समय भी पंडाल की व्यवस्थाओं पर लगातार नजर रखने को कहा, ताकि किसी अप्रिय स्थिति में तत्काल आवश्यक कदम उठाए जा सकें।

प्रतिमा विसर्जन में भी नियमों का करना होगा पालन

प्रशासन ने प्रतिमा विसर्जन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया। पूजा समितियों को विसर्जन की व्यवस्था के लिए प्रशासन और पुलिस के साथ समन्वय बनाकर काम करने तथा किसी भी तरह की अव्यवस्था से बचने के निर्देश दिए गए।

परेशानी होने पर पुलिस कंट्रोल रूम में दें सूचना

प्रशासन ने कहा कि किसी भी अप्रिय घटना या शांति व्यवस्था से जुड़ी समस्या की स्थिति में तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

पुलिस कंट्रोल रूम मोबाइल नंबर: 9479193299

जिला प्रशासन ने सभी पूजा समितियों और आयोजकों से दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है, ताकि दुर्गा पूजा और प्रतिमा विसर्जन का कार्यक्रम सुरक्षित, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Raigarh News: पुसौर के स्कूलों में करियर मार्गदर्शन कार्यशाला, विद्यार्थियों को बताए प्रतियोगी परीक्षाओं और रोजगार के रास्ते

सेवा संकल्प अभियान के तहत हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी के विद्यार्थियों को मिला मार्गदर्शन, विषय चयन से लेकर स्वरोजगार तक के अवसरों की दी...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS