सीपत पुलिस की त्वरित कार्यवाही, 24 घंटे के भीतर ट्रेलर से दो नग टायर चोरी के आरोपी गिरफ्तार

spot_img

बिलासपुर – मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी हेमंत यादव पिता स्व छेदीलाल यादव निवासी ग्राम जांजी थाना सीपत जिला बिलासपुर छ0ग0 के द्वारा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी के ट्रेलर क्रमांक सीजी 10 बीएम 5851 ब्रेक डाउन होने के कारण पीछले एक माह से मटेरियल गेट सीपत के पास पार्किंग में खडा है। प्रार्थी के दुसरे गाडी बल्कर व जेसीबी पहले से खडा था कि आज दिनांक 10.10.2026 के सुबह गाडी बल्कर चालक मुकेश रजक व जेसीबी चालक ओम प्रकाश यादव दोने ड्युटी में आये तो प्रार्थी को फोन कर बताये कि ट्रेलर क्रमांक सीजी 10 बीएम 5851 की दो नग टायर डिक्स सहित नही है, उक्त दो नग टायर को मो0 यासीब अंसारी एवं मो0 जफर खान के द्वारा आटो में भरकर ले जा रहा था, कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस उप महानिरीक्षक एवम् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक बिलासपुर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक तिलेश्वर प्रसाद यादव के द्वारा चोरी एवं संपत्ति सम्बधित अपराध में आरोपियों की गिरफ्तारी व शत प्रतिशत मशरूका बरामद करने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है जिसके पालन में थाना प्रभारी सीपत द्वारा चोरी की घटना को गंभीरता पूर्वक लेकर तत्काल घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को देकर आरोपी मो0 यासीब अंसारी एवं मो0 जफर खान एवं मशरूका बरामदगी हेतु थाना से टीम रवाना किया गया, आरोपियों को हिरासत में लेकर कडाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताया गया कि दो नग टायर डिक्स सहित को इयासीफ खान लीलैण्ड ट्रेलर गाडी में लगाने के लिए चोरी कर आटो क्रमांक सीजी 10 ए के 9722 में भरकर ले जा रहे थे, जिसे आरोपियों से बरामद किया गया। आरोपियो को गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Raigarh News: पुसौर के स्कूलों में करियर मार्गदर्शन कार्यशाला, विद्यार्थियों को बताए प्रतियोगी परीक्षाओं और रोजगार के रास्ते

सेवा संकल्प अभियान के तहत हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी के विद्यार्थियों को मिला मार्गदर्शन, विषय चयन से लेकर स्वरोजगार तक के अवसरों की दी...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS