
कोरबा। शारदीय नवरात्रि के छठे दिन मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना का विशेष महत्व है। इस पावन अवसर पर सर्व आदिवासी समाज, जिला कोरबा के गोविंद सिंह कंवर ने समस्त जिलेवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी हैं।गोविंद सिंह कंवर ने मां कात्यायनी से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली बनाए रखने की कामना की। उन्होंने कहा कि नवरात्रि का पर्व श्रद्धा, भक्ति और शक्ति की उपासना का प्रतीक है। यह पर्व समाज में सकारात्मकता, आपसी सद्भाव और एकता का संदेश देता है।

उन्होंने कामना की कि मां दुर्गा की कृपा सभी पर बनी रहे तथा प्रत्येक परिवार में सुख-समृद्धि और खुशहाली आए। साथ ही सभी जिलेवासियों से नवरात्रि का पर्व श्रद्धा, उल्लास और आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की।











