spot_img
Friday, March 27, 2026
Friday, March 27, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

धरमजयगढ़ पुलिस ने सामुदायिक सहयोग के लिए नागरिकों को किया सम्मानित, कोटवार, स्वच्छता दीदियों और स्टॉफ नर्स को मिला प्रशस्ति पत्र

धरमजयगढ़ पुलिस ने सामुदायिक सहयोग के लिए नागरिकों को किया सम्मानित, कोटवार, स्वच्छता दीदियों और स्टॉफ नर्स को मिला प्रशस्ति पत्र

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा



   15 अप्रैल, रायगढ़। अपराध नियंत्रण में जनसहयोग की भूमिका को प्रोत्साहित करते हुए धरमजयगढ़ पुलिस ने 14 अप्रैल 2025 को अपने कार्यक्षेत्र में सक्रिय और सराहनीय योगदान देने वाले नागरिकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का आयोजन थाना परिसर में किया गया, जिसमें कोटवार, स्टॉफ नर्स, फॉरेस्ट विभाग के सदस्य, स्वच्छता दीदियों सहित पार्षदों को भी शामिल कर उनके कार्यों की सराहना की गई।
        पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के निर्देशन में जिलेभर में अपराध रोकथाम के लिए जनभागीदारी को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना प्रभारी धरमजयगढ़ निरीक्षक कमला पुसाम द्वारा अपने क्षेत्र में समाजसेवी भावना से जुड़े लोगों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वालों में पार्षद टार्जन भारती, पार्षद विजय यादव, विमला खेस, बालमति एक्का सहित ग्राम कोटवार, स्वास्थ्य विभाग की स्टॉफ नर्सें, फॉरेस्ट विभाग के कर्मी और स्वच्छता अभियान से जुड़ी दीदियों के नाम प्रमुख रहे।
            कार्यक्रम के दौरान पुलिस और समुदाय के बीच की मजबूत होती भागीदारी को सभी ने सराहा और ऐसे आयोजनों की सराहना करते हुए इसे अपराध नियंत्रण की दिशा में प्रभावी कदम बताया। कार्यक्रम में धरमजयगढ़ थाना स्टाफ की पूर्ण उपस्थिति रही, जिससे यह संदेश गया कि पुलिस प्रशासन स्थानीय सहयोग से अपराधमुक्त समाज की दिशा में निरंतर प्रयासरत है।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

नक्सल आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति से 2800 से अधिक लोग मुख्यधारा में लौटे: CM साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ट्वीट के माध्यम से बस्तर में सुशासन की निर्णायक नीतियों के प्रभाव की जानकारी साझा की है। उन्होंने कहा...
Latest
नक्सल आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति से 2800 से अधिक लोग मुख्यधारा में लौटे: CM सा... आईजी रतन लाल डांगी पर गिरी गाज, गृह विभाग ने किया निलंबित छत्तीसगढ़ में यहां बर्ड फ्लू की दस्तक: 22 हजार से ज्यादा मुर्गियां और 25 हजार अंड... POLICE TRANSFER NEWS: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 67 कर्मियों को किया गया इधर से... CGPSC Prelims Result Released : CGPSC प्रीलिम्स रिजल्ट जारी, मेंस परीक्षा के लिए... ऑपरेशन शंखनाद” के तहत लैलूँगा पुलिस की कार्रवाई — 06 नग कृषक मवेशी तस्करों से मु... राम नवमी स्पेशल महा ऑफर 2026🏍️🎉
श्री श्याम ऑटोमोबाइल्स लैलूंगा की ओर से आज के...
होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान का बड़ा फैसला: भारत समेत 5 देशों को राहत, लेकिन जंग का ख... CGPSC 2025 प्री परीक्षा का रिजल्ट जारी रायपुर में स्टेट जीएसटी की रेड, लक्ष्मी कमर्शियल और एसआरएस ट्रेडर्स घेरे में