spot_img
spot_img

लैलूँगा में “ऑपरेशन सिंदूर” के तहत भव्य तिरंगा यात्रा, गूंजा वंदेमातरम का जयघोष

spot_img
spot_img
spot_img

लैलूँगा में “ऑपरेशन सिंदूर” के तहत भव्य तिरंगा यात्रा, गूंजा वंदेमातरम का जयघोष

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा


लैलूंगा।लैलूँगा नगर में शनिवार को “ऑपरेशन सिंदूर” अभियान के तहत एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक मौके पर नगर की गलियों में देशभक्ति की अलख जग उठी। युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए तिरंगा लेकर पूरे नगर में रैली निकाली। हर हाथ में तिरंगा, हर दिल में देश का मान – ऐसा दृश्य देखते ही बन रहा था।

इस रैली में जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ नगर पंचायत, पुलिस विभाग और राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम” और “जय हिन्द” के नारों से पूरा नगर गूंज उठा।

इस आयोजन का उद्देश्य सेना के शौर्य और बलिदान को नमन करना और आमजन में राष्ट्रभक्ति की भावना को प्रबल करना था। रैली के माध्यम से नागरिकों को देश के प्रति अपने कर्तव्यों की याद दिलाई गई। यह आयोजन सभी वर्गों के लिए प्रेरणादायक रहा और नगरवासियों ने एकता और सम्मान के साथ देश के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

भाजपा मंडल जवाली के विभिन्न गांवों में पहुंचे चुलेश्वर राठौर, मां दुर्गा की विधिवत पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद

कटघोरा। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी मंडल जवाली के विभिन्न गांवों में आदिशक्ति, जगत जननी...

CHHATTISGARH NEWS

भाजपा मंडल जवाली के विभिन्न गांवों में पहुंचे चुलेश्वर राठौर, मां दुर्गा की विधिवत पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद

कटघोरा। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी मंडल जवाली के विभिन्न गांवों में आदिशक्ति, जगत जननी...

RAIGARH NEWS

Raigarh News: ऑपरेशन क्लीन हंट में गांजा तस्करी का फरार आरोपी गिरफ्तार, ओडिशा से गांजा लाकर बेचने का आरोप

चक्रधरनगर पुलिस ने तमनार के ग्राम बिजना में दी दबिश; आरोपी जफर खान से तस्करी में प्रयुक्त बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल जब्त, NDPS एक्ट के...