spot_img
Wednesday, February 11, 2026
Wednesday, February 11, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

समाधान शिविर के माध्यम से दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के व्यक्तियों को मिल रहा शासकीय योजनाओं का लाभ-राज्यसभा सांसद देवेन्द्र प्रताप सिंह

समाधान शिविर में पहुंचे महापौर जीवर्धन चौहान, शिविर का लाभ उठाने लोगों को किया प्रोत्साहित

सामुदायिक निवेश कोष से स्व-सहायता समूहों को मिला 33 लाख 60 हजार की राशि

पीएम आवास योजना से हितग्राहियों को मिला पक्का आवास

समाधान शिविर के माध्यम से दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के व्यक्तियों को मिल रहा शासकीय योजनाओं का लाभ-राज्यसभा सांसद देवेन्द्र प्रताप सिंह

समाधान शिविर में पहुंचे महापौर जीवर्धन चौहान, शिविर का लाभ उठाने लोगों को किया प्रोत्साहित

सामुदायिक निवेश कोष से स्व-सहायता समूहों को मिला 33 लाख 60 हजार की राशि

पीएम आवास योजना से हितग्राहियों को मिला पक्का आवास

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा


रायगढ़, 19 मई 2025/ सुशासन तिहार अंतर्गत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत रायगढ़ के खैरपुर, तमनार के धौराभांटा, लैलूंगा के लारीपानी, धरमजयगढ़ के बोरो, इसी प्रकार नगरीय निकाय अंतर्गत रायगढ़ स्टेडियम एवं पुसौर में कोलतापारा सामुदायिक भवन में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। जहां विभागीय योजनाओं की जानकारी के साथ ही प्रथम चरण में प्राप्त आवेदनों के निराकरण के संबंध में आवेदकों को जानकारी प्रदान की गई। मौके पर पात्र हितग्राहियों को विभागीय योजनाओं से लाभान्वित भी किया गया।
             सुशासन तिहार अंतर्गत लैलूंगा के लारीपानी में आयोजित समाधान शिविर राज्यसभा सांसद श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह शामिल हुए। सांसद श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह ने जन सामान्य को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप जन सामान्य की समस्याओं के समाधान के लिए सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। समाधान शिविर के माध्यम से लोग अपनी समस्याए मांग एवं शिकायतों का त्वरित निराकरण प्राप्त कर रहे हैं। समाधान शिविर का उद्देश्य जिले के अंतिम छोर के व्यक्ति की समस्या का समाधान करने के साथ ही उन्हें विभागीय योजनाओं से लाभान्वित करना है।
            नगरीय निकाय अंतर्गत रायगढ़ स्टेडियम बोईरदादर में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें महापौर श्री जीवर्धन चौहान एवं सभापति श्री डिग्री लाल साहू भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने विभागीय स्टॉल का अवलोकन करते हुए प्राप्त आवेदनों एवं उनके निराकरण की स्थिति की भी जानकारी ली। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल में पहुंच कर स्वास्थ्य जांच का लाभ भी लिया। मौके पर पुष्पा देवांगन, प्रमिला तिर्की, अंजली सिदार एवं रायमनी तिर्की को राशन कार्ड वितरित किया गया। इस अवसर पर श्री पंकज कंकरवाल, श्री मुक्ति नाथ बबुआ, श्री अमित शर्मा, श्रीमती त्रिवेणी डहिरे, श्री पदुम लाल परजा, श्री अजय मिश्रा, नेहा देवांगन, उपायुक्त श्री सुतीक्षण यादव सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
           शिविर में पात्र हितग्राहियों को विभागीय योजना से लाभान्वित भी किया गया। इस दौरान पात्र हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास की खुशियों की चाबी सौंपी गई। लारीपानी निवासी श्रीमती उत्तरा  राठिया, श्री मुनीराम राठिया एवं श्रीमती निरपति राठिया ने कहा कि आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने से वे पक्का आवास नहीं बना पा रहे थे, लेकिन आज पीएम आवास योजना के माध्यम से उनके पक्के आवास का सपना पूरा हुआ है। इससे बारिश के दिनों में होने वाली समस्याओं से निजात मिलेगी। राशन कार्ड हितग्राही फुलीकुंडा निवासी श्रीमती सुमित्रा राठिया, रमिला राठिया, झगरपुर निवासी दुतिका खडिय़ा ने कहा कि शिविर में राशन कार्ड मिलने से खुशी ही रही है, इससे अब उन्हें खाद्यान्न प्राप्त करने में समस्या नहीं होगी। इसी प्रकार राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा सामुदायिक निवेश कोष के माध्यम से 33 लाख 60 हजार की राशि चेक के माध्यम से महिला कल्याण उपसंघ जगतपुर को प्रदान किया गया। इससे स्व-सहायता समूहों की महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त एवं स्वावलंबी हो पाएंगी।
         पशुधन विभाग द्वारा कृमिनाशक, कीलनी नाशक एवं मिनरल मिक्सर का वितरण किया गया। उद्यानिकी विभाग द्वारा विभिन्न स्व-सहायता समूह को फलदार वृक्ष वितरित किए गए। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गर्भवती माताओं की गोद भराई एवं बच्चों का अन्नप्राशन करवाया गया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष जिला पंचायत रायगढ़ श्री दीपक सिदार, सदस्य जिला पंचायत श्रीमती शांता भगत, अध्यक्ष जनपद पंचायत लैलूंगा श्रीमती ज्योति भगत, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत लैलूंगा श्री मनोज अग्रवाल, जनपद सदस्य श्रीमती सौभागी गुप्ता, श्री हरिशंकर राठिया, श्रीमती रहस बाई चौहान, श्रीमती कौशल्या साहू, श्री मनोज सतपथी, संजय पटेल, एसडीएम सुश्री अक्षा गुप्ता, तहसीलदार शिवम पाण्डेय, सीईओ श्री सनत नायक सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
20 मई को इन स्थानों पर लगेंगे समाधान शिविर
सुशासन तिहार के तीसरे चरण में 20 मई को जिले के 04 स्थानों में प्रात: 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक समाधान शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें घरघोड़ा के अम्बेडकर चौक सामुदायिक भवन, धरमजयगढ़ के मंगल भवन नीचेपारा, किरोड़ीमल नगर के प्राथमिक शाला स्कूल रेलवे लाईन पारा एवं खरसिया के नवीन कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला शामिल है।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

ऐतिहासिक दिनः मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत एक साथ प्रदेश भर में 6414 जोड़े बंधे परिणय सूत्र मेंरायगढ़ में 190 जोड़ों का हुआ...

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा ऐतिहासिक दिनः मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत एक साथ प्रदेश भर में 6414 जोड़े बंधे परिणय सूत्र मेंरायगढ़...
Latest
ऐतिहासिक दिनः मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत एक साथ प्रदेश भर में 6414 जोड़... लैलूंगा नाली निर्माण पर वार्डवासियों का हंगामा! वार्ड क्रमांक 10 में काम रुकवाने... 🚨  लैलूंगा के ग्राम जामढोंढी में 6 वर्षीय मासूम की कुएं में डुबोकर हत्या, न... लैलूँगा में तहसीलदार का बड़ा एक्शन!

निजी भवन में चल रहा आधार सेंटर सील, ...
फाइलेरिया उन्मूलन अभियान शुरू, सालिक साय ने दिलाई दवा सेवन की शपथ
मॉडिफाई साइलेंसर पर व्यापक अभियान — गैरेज संचालकों की बैठक, ‘सशक्त ऐप’ से चोरी व... 🚨 होटल ट्रिनिटी के सनराइज स्पा एंड सैलून में देह व्यापार का भंडाफोड़, संचालक व म... रायपुर में साइंस वाणी का सम्मान समारोह

लैलूंगा के पत्रकार संतोष कुमार चौह...
श्री श्याम ऑटो मोबाइल्स लैलूँगा में अब राडा ऑटो एक्सपो के सफल समापन के बाद.... प... लैलूंगा के पत्रकार संतोष कुमार चौहान उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित
रायपुर।