spot_img
spot_img

जनदर्शन में उमड़ रही भीड़, सालिक साय बन रहे जनआकांक्षाओं का केंद्र

जनहित में निरंतर सक्रिय जिला पंचायत अध्यक्ष जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का बना भरोसेमंद केंद्र कांसाबेल

spot_img
spot_img
spot_img

जनदर्शन में उमड़ रही भीड़, सालिक साय बन रहे जनआकांक्षाओं का केंद्र

जनहित में निरंतर सक्रिय जिला पंचायत अध्यक्ष जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का बना भरोसेमंद केंद्र कांसाबेल

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा


जशपुर। जिले में जनसुनवाई का नया चेहरा बनकर उभरे जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय अपने सादगीपूर्ण व्यवहार और जनसेवा के जज्बे के चलते जनमानस के बीच एक लोकप्रिय नेता के रूप में स्थापित हो चुके हैं। प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में फरियादी उनके कांसाबेल स्थित कार्यालय में पहुंचकर अपनी समस्याएं लेकर आते हैं, जहां सालिक साय खुद जनदर्शन कर न केवल उन्हें सुनते हैं बल्कि त्वरित समाधान भी सुनिश्चित कराते हैं।

सालिक साय की यह कार्यशैली कोई नई बात नहीं है। जिला पंचायत अध्यक्ष बनने से पूर्व भी वे वर्षों से आम जनता से सीधे संपर्क में रहते हुए सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देते रहे हैं। उनकी सादगी, विनम्रता और सेवा भाव के कारण वे आम जनमानस के बीच गहरी पैठ बना चुके हैं। बता दे कि जिले के माटी पुत्र विष्णुदेव साय के मुख्यमंत्री बनने से जशपुरवासियों की उम्मीदों को नई उड़ान मिली है। प्रदेश में पर्याप्त विकास निधि और जनकल्याणकारी योजनाओं की निर्बाध पूर्ति के चलते जनहित के कार्य सुचारू रूप से संपन्न हो रहे हैं। इस परिवर्तनशील वातावरण में सालिक साय की सक्रियता और कार्यशैली जिले में सुशासन की एक मिसाल बन गई है। जिप अध्यक्ष सालिक साय ने स्पष्ट रूप से कहा है कि “कार्यकर्ता देव तुल्य होते हैं और उन्हें हरसंभव सहयोग प्रदान करना मेरी प्राथमिकता है।” उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य में भाजपा सरकार “हमने बनाया है, हम ही संवारेंगे” की भावना के साथ निरंतर विकास की ओर अग्रसर है।
सालिक साय की जनसेवा की भावना और उनके दरवाजे हर समय आम जनता के लिए खुले रहने के कारण वे  भरोसेमंद और जनप्रिय नेताओं में शुमार हो गए हैं। हर दिन कार्यालय में उमड़ती भीड़ इस बात का प्रमाण है कि लोग उन पर विश्वास करते हैं और अपनी समस्याओं के समाधान के लिए उन्हें प्राथमिकता देते हैं। सालिक साय की कार्यशैली और जनसेवा की यह मिसाल एक उदाहरण है कि कैसे सादगी, समर्पण और सजगता के साथ जनआकांक्षाओं को पूरा किया जा सकता है।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

भाजपा मंडल जवाली के विभिन्न गांवों में पहुंचे चुलेश्वर राठौर, मां दुर्गा की विधिवत पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद

कटघोरा। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी मंडल जवाली के विभिन्न गांवों में आदिशक्ति, जगत जननी...

CHHATTISGARH NEWS

भाजपा मंडल जवाली के विभिन्न गांवों में पहुंचे चुलेश्वर राठौर, मां दुर्गा की विधिवत पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद

कटघोरा। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी मंडल जवाली के विभिन्न गांवों में आदिशक्ति, जगत जननी...

RAIGARH NEWS

Raigarh News: ऑपरेशन क्लीन हंट में गांजा तस्करी का फरार आरोपी गिरफ्तार, ओडिशा से गांजा लाकर बेचने का आरोप

चक्रधरनगर पुलिस ने तमनार के ग्राम बिजना में दी दबिश; आरोपी जफर खान से तस्करी में प्रयुक्त बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल जब्त, NDPS एक्ट के...