spot_img
spot_img

लैलूँगा : कोडासिया में सुशासन त्यौहार का भव्य आयोजन, ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं की दी गई जानकारी

राजा देवेंद्र प्रताप सिंह मुख्य अतिथि, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की रही गरिमामयी उपस्थिति

spot_img
spot_img
spot_img

कोडासिया में सुशासन त्यौहार का भव्य आयोजन, ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं की दी गई जानकारी

राजा देवेंद्र प्रताप सिंह मुख्य अतिथि, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की रही गरिमामयी उपस्थिति

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा


लैलूंगा, 29 मई 2025: लैलूंगा विकासखंड के ग्राम कोडासिया में “सुशासन त्यौहार समाधान शिविर” का आयोजन बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शासन की योजनाओं को ग्रामीणों तक पहुंचाना, पारदर्शिता सुनिश्चित करना और जनसमस्याओं का त्वरित समाधान प्रदान करना रहा।

इस शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में राजा देवेंद्र प्रताप सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष श्रीमती ज्योति भगत ने की, वहीं जनपद उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर पूर्व संसदीय सचिव श्रीमती सुनीति सत्यानंद राठिया, जनप्रतिनिधि श्रीमती सांता भगत, पनत राम भगत, रमेश होता (मंडल अध्यक्ष राजपुर), दीपक सिदार (जिला पंचायत उपाध्यक्ष), मनोज सतपति (मंडल अध्यक्ष लैलूंगा), संजय पटेल (मंडल अध्यक्ष मुकडेगा), पूर्व मंडल अध्यक्ष परेस्वर प्रधान, ललित यादव, अमर साय नाग, वीरेंद्र राठिया, हेमसागर नाग, श्रीमती सोभागी गुप्ता समेत क्षेत्र के कई गणमान्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

प्रशासनिक स्तर पर एसडीएम, तहसीलदार, जनपद सीईओ, बीआरसी, बीएओ, खाद्य एवं कृषि विभाग के अधिकारी, ग्राम पंचायत सचिव और अन्य विभागीय अधिकारी भी सक्रिय रूप से उपस्थित थे।

कार्यक्रम में कृषि विभाग के वरिष्ठ अधिकारी श्री फलेश्वर पैंकरा ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, किसान पंजीयन, खाद-बीज वितरण, नलकूप खनन आदि विषयों पर जानकारी दी। वहीं उद्यान विभाग के श्री जे. एस. तोमर ने पपीता, आम, लीची की खेती, बाउंड्रीवाल फेंसिंग जैसी योजनाओं पर विस्तार से जानकारी साझा की और किसानों को अधिक लाभ प्राप्त करने के उपाय बताए।

राजा देवेंद्र प्रताप सिंह ने अपने संबोधन में विष्णु देव साय सरकार की योजनाओं और कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि “सुशासन त्यौहार जैसे कार्यक्रम शासन और जनता के बीच एक मजबूत पुल का कार्य करते हैं।”

ग्रामीणों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे शासन से सीधे जुड़ने का एक प्रभावशाली मंच बताया।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

भाजपा मंडल जवाली के विभिन्न गांवों में पहुंचे चुलेश्वर राठौर, मां दुर्गा की विधिवत पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद

कटघोरा। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी मंडल जवाली के विभिन्न गांवों में आदिशक्ति, जगत जननी...

CHHATTISGARH NEWS

भाजपा मंडल जवाली के विभिन्न गांवों में पहुंचे चुलेश्वर राठौर, मां दुर्गा की विधिवत पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद

कटघोरा। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी मंडल जवाली के विभिन्न गांवों में आदिशक्ति, जगत जननी...

RAIGARH NEWS

Raigarh News: ऑपरेशन क्लीन हंट में गांजा तस्करी का फरार आरोपी गिरफ्तार, ओडिशा से गांजा लाकर बेचने का आरोप

चक्रधरनगर पुलिस ने तमनार के ग्राम बिजना में दी दबिश; आरोपी जफर खान से तस्करी में प्रयुक्त बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल जब्त, NDPS एक्ट के...