WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

ग्राम बायंग में अवैध महुआ शराब पर कोतरारोड पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाला किनारे जमीन अंदर छिपाकर डिब्बों में रखा महुआ पास किया गया नष्ट

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37

ग्राम बायंग में अवैध महुआ शराब पर कोतरारोड पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाला किनारे जमीन अंदर छिपाकर डिब्बों में रखा महुआ पास किया गया नष्ट

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा

        01 जून, रायगढ़। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन पर जिले में अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है जिसमें कोतरारोड पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। रविवार सुबह ग्राम बायंग में नाले के किनारे छिपाकर रखे गए भारी मात्रा में महुआ पास का पुलिस ने न केवल नष्टीकरण किया, बल्कि ग्रामीणों को मुनादी कर चेतावनी भी दी कि अवैध शराब बनाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
               पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन में कोतरारोड थाना प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। अवैध शराब पर नियंत्रण हेतु चल रहे विशेष अभियान के तहत थाना स्टाफ द्वारा लगातार गांवों में पेट्रोलिंग की जा रही है और ग्रामीणों को समझाइश दी जा रही है कि वे अवैध शराब निर्माण से दूर रहें। इसी क्रम में 1 जून की सुबह थाना प्रभारी को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम बायंग के नाले किनारे अवैध रूप से महुआ शराब तैयार की जा रही है। सूचना की तस्दीक कराते हुए थाना स्टाफ तत्काल मौके पर रवाना हुआ और मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान की घेराबंदी कर दबिश दी गई।
         पुलिस को मौके पर करीब 50 से 60 प्लास्टिक डिब्बों में बड़ी मात्रा में महुआ पास रखा मिला, जिसे कुछ डिब्बे जमीन में गाड़कर भी छिपाया गया था। पुलिस टीम ने मौके पर ही सभी डिब्बों को बाहर निकालकर महुआ पास का नष्टीकरण किया। कार्रवाई के दौरान गांव में मुनादी कर ग्रामीणों को चेतावनी दी गई कि यदि किसी ने भविष्य में अवैध शराब बनाने की कोशिश की तो उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
            इस कार्रवाई में कोतरारोड थाना प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के साथ आरक्षक संदीप कौशिक, बीट आरक्षक राजेश खांडे, आरक्षक संजय केरकेट्टा और शिवा प्रधान की विशेष भूमिका रही। यह अभियान आगे भी इसी सख्ती से जारी रहेगा।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

रायगढ़ जिले  की चार महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण और सुदृढ़ीकरण के लिए करोड़ों की मंजूरी

ढिमरापुर चौक-कोतरा थाना एनएच मार्ग के लिए 41.49 करोड़, मेडिकल कॉलेज पहुंच मार्ग सहित तीन सड़कों के लिए 24.01 करोड़ रुपये स्वीकृतजिले में सड़क...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS