spot_img
spot_img

सलखिया में आचार्य अंशु देव ने महिला को पीटकर तोड़ा हाथ, वीडियो वायरल – 14 लोगों पर FIR दर्ज

spot_img
spot_img
spot_img

सलखिया में आचार्य अंशु देव ने महिला को पीटकर तोड़ा हाथ, वीडियो वायरल – 14 लोगों पर FIR दर्ज

लैलूंगा (रायगढ़)। तहसील लैलूंगा अंतर्गत ग्राम सलखिया में मंगलवार दोपहर को एक महिला के साथ हुई बर्बर मारपीट का मामला सामने आया है। यह घटना उस समय हुई जब सलखिया निवासी मली बाई भोय के घर को तोड़ने के लिए आचार्य अंशु देव, पंकज सहित 14 लोग पहुंचे। मली बाई और उनके परिवार ने जब इस कार्यवाही का विरोध किया तो आरोपियो ने डंडे और लाठी से हमला कर दिया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में साफ तौर पर आचार्य अंशु देव को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि “मेरी पहुंच सीएम मैडम तक है, और यह कार्यवाही तहसीलदार के आदेश पर हो रही है।” इसके बाद उन्होंने महिला पर बेरहमी से वार किए। मारपीट के कारण मली बाई का एक हाथ टूट गया, सिर पर गहरे घाव आए हैं जिन पर टांके लगे हैं, एक दांत टूट गया है और आंखों की रोशनी पर भी असर पड़ा है।

घटना के दौरान मली बाई को बचाने पहुंचे चंद्रशेखर भोय और बंशीधर भोय पर भी हमला किया गया। इसमें बंशीधर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस पूरे मामले में मली बाई ने थाना लैलूंगा में रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसके आधार पर आचार्य अंशु देव सहित 14 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

पीड़िता मली बाई भोय का वर्तमान में लैलूंगा उप-स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उन्हें रायगढ़ जिला अस्पताल रेफर करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पीड़िता का कहना है कि उसे न्याय चाहिए और आरोपियों को तत्काल हिरासत में लिया जाए।

घटना के बाद से ही इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और संबंधित आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह घटना प्रशासनिक आदेशों की आड़ में की गई मनमानी और दबंगई को उजागर करती है।

स्थानीय लोगों ने भी इस घटना की निंदा करते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं वायरल वीडियो ने प्रशासन और पुलिस की भूमिका पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।


इनका कहना-

मेरे द्वारा  तहसील से कोई आदेश नही दिया गया है।  और इसके बारे मेरे को कोई जानकारी नही है। अगर तहसीलदार का नाम लेके तोड़े है तो उनके खिलाफ जांच कर के उनके खिलाफ दण्डाआत्मक कार्यवाही की जावेगी। अगर ऐसा कोई भी मामला आता है प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारियों की उपस्थिति में कार्यवाही होती है । न कि किसी के बोलने से

तहसीलदार शिवम पांडे

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते 08 आरोपी गिरफ्तार, ₹14,700 नगद सहित 07 दोपहिया वाहन एवं 07 मोबाइल जब्त

जिला कोरबा में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने एवं जुआ खेलने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश पुलिस अधीक्षक कोरबा से प्राप्त...

CHHATTISGARH NEWS

सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते 08 आरोपी गिरफ्तार, ₹14,700 नगद सहित 07 दोपहिया वाहन एवं 07 मोबाइल जब्त

जिला कोरबा में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने एवं जुआ खेलने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश पुलिस अधीक्षक कोरबा से प्राप्त...

RAIGARH NEWS

अभियान संवेदना : नाबालिग से शारीरिक शोषण के मामले में चौकी खरसिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार

दो साल तक शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप, पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया      ...