सड़क सुरक्षा अभियान:  रोटरी क्लब रायगढ़ ग्रेटर की पहल पर ब्लैक स्पॉट्स पर हाई मास्ट लाइट्स, यातायात पुलिस ने जताया आभार

spot_img

सड़क सुरक्षा अभियान:  रोटरी क्लब रायगढ़ ग्रेटर की पहल पर ब्लैक स्पॉट्स पर हाई मास्ट लाइट्स, यातायात पुलिस ने जताया आभार

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा

        रायगढ़, 05 जून । सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और सड़क सुरक्षा को सशक्त करने के उद्देश्य से समाजसेवी संस्था रोटरी क्लब रायगढ़ ग्रेटर ने एक सराहनीय पहल करते हुए जोरापाली चौक और उर्दना तिराहा जैसे प्रमुख दुर्घटनाजन्य क्षेत्रों में हाई मास्ट टावर लाइट्स लगवाए हैं। इन इलाकों को जिले के प्रमुख ब्लैक स्पॉट्स में गिना जाता रहा है, जहां प्रकाश की कमी से रात्रिकालीन दुर्घटनाओं की संभावना अधिक रहती थी।
        इससे पहले भी संस्था द्वारा सड़क सुरक्षा की दिशा में कई प्रयास किए जा चुके हैं—जैसे कि सभी प्रमुख ब्लैक स्पॉट्स पर चेतावनी संकेतक बोर्ड, ‘नो पार्किंग’ बोर्ड, ओवरब्रिज तिराहे पर रिफ्लेक्टर पोल और काशीराम चौक व जोरापाली चौक पर केट आई (Cat Eye) लगाए गए हैं। इन प्रयासों से सड़क सुरक्षा में बड़ा सुधार देखा गया है। रोटरी क्लब की इस जिम्मेदार और सक्रिय भूमिका के लिए यातायात पुलिस रायगढ़ ने संस्था के प्रति आभार व्यक्त किया है।
             यह पहल न केवल एक सहयोगी उदाहरण बनी है, बल्कि समाज के अन्य संगठनों को भी सार्वजनिक हित में कार्य करने की प्रेरणा दे रही है। भविष्य में भी रोटरी क्लब रायगढ़ ग्रेटर और यातायात पुलिस मिलकर ज़िले में सड़क सुरक्षा के लिए अन्य प्रभावी उपाय अपनाते हुए नजर आएंगे। इस सामाजिक योगदान की चारों ओर सराहना हो रही है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

किरोड़ीमल धर्मादा न्यास की भूमि पर काबिज लोगों के दस्तावेजों की जांच, उच्च स्तरीय समिति ने किया सत्यापन

जमीन के मूल दस्तावेजों का किया गया मिलान, सभी संबंधित व्यक्तियों को पक्ष रखने का मिला अवसर जांच प्रतिवेदन के आधार पर नियमानुसार होगी आगे...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS