spot_img
spot_img

लैलूंगा फूड ऑफिसर खुशीराम नायक आज बने दूल्हा, घोड़े पर सवार होकर निकले अपनी दुल्हनिया लेने गुड़ली

spot_img
spot_img
spot_img

लैलूंगा फूड ऑफिसर खुशीराम नायक आज बने दूल्हा, घोड़े पर सवार होकर निकले अपनी दुल्हनिया लेने गुड़ली

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा


रायगढ़/लैलूंगा। लैलूंगा ब्लॉक में पदस्थ फूड ऑफिसर खुशीराम नायक आज एक नई जिंदगी की शुरुआत करने जा रहे हैं। वह आज अपनी दुल्हनिया लेने पारंपरिक शाही अंदाज़ में बारात लेकर निकले। खास बात यह रही कि खुशीराम नायक घोड़े पर सवार होकर बारात में शामिल हुए, जिससे पूरे क्षेत्र में शादी की चर्चा जोरों पर रही।

खुशीराम नायक मूलतः अमेरी , बरमकेला क्षेत्र के निवासी हैं और वर्तमान में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग में फूड ऑफिसर लैलूंगा रायगढ में पद पर कार्यरत हैं। उनका विवाह ग्राम गुड़ली , लालाधुरवा की रहने वाली डॉ बबिता से तय हुआ है। पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ आज बारात गुड़ली के लिए रवाना हुई। दूल्हा बने खुशीराम नायक शेरवानी, सेहरा और तलवार के साथ सजे-धजे घोड़े पर सवार होकर जब घर से निकले तो देखने वालों की भीड़ लग गई।

बारात में क्षेत्र के प्रतिष्ठित लोग, रिश्तेदार, सहयोगी अधिकारी एवं कर्मचारीगण शामिल हुए। ढोल-नगाड़े और बैंड-बाजे की धुन पर बाराती जमकर थिरकते नजर आए। खुशीराम नायक की बारात को देखने के लिए आसपास के ग्रामीण भी उमड़ पड़े। माहौल पूरी तरह से उत्सवमय हो गया।

गांव में जैसे ही बारात पहुंची, दूल्हे का स्वागत परंपरागत तरीके से किया गया। ढोलक और मांदर की थाप पर महिलाएं पारंपरिक गीतों से बारात का स्वागत करती रहीं। गुड़ली गांव की गलियों में बारात का भव्य स्वागत और श्रृंगार देखने लायक था। वर-वधू पक्ष के बीच पारंपरिक रस्मों के साथ कार्यक्रम संपन्न हो रहा है।

खाद्य विभाग के सहयोगियों ने इस अवसर पर दूल्हा बने अधिकारी को शुभकामनाएं दीं और उनके वैवाहिक जीवन की सुखद शुरुआत की कामना की। स्थानीय लोगों ने भी इस खुशी के मौके पर बधाई देते हुए कहा कि अधिकारी का सहज स्वभाव और कार्य के प्रति लगन ने उन्हें लोगों के बीच लोकप्रिय बना दिया है।

इस अवसर पर लैलूंगा क्षेत्र में खुशीराम नायक की शादी चर्चा का विषय बन गई है। शाही अंदाज़ में निकली यह बारात न केवल उनके लिए, बल्कि पूरे गांव के लिए गर्व और उत्सव का कारण बनी। विवाह समारोह की भव्यता और परंपरा का यह संगम क्षेत्रवासियों के लिए यादगार बन गया है।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Supreme Court News: SIR पर आज सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई, राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं ने दाखिल की याचिका

मतदाता सूची से कथित तौर पर बड़े पैमाने पर नाम हटाने और अनियमितताओं का मामला; याचिका में स्वतंत्र ऑडिट और मतदाताओं के अधिकारों की...

CHHATTISGARH NEWS

Supreme Court News: SIR पर आज सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई, राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं ने दाखिल की याचिका

मतदाता सूची से कथित तौर पर बड़े पैमाने पर नाम हटाने और अनियमितताओं का मामला; याचिका में स्वतंत्र ऑडिट और मतदाताओं के अधिकारों की...

RAIGARH NEWS

अभियान संवेदना : नाबालिग से शारीरिक शोषण के मामले में चौकी खरसिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार

दो साल तक शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप, पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया      ...