spot_img
spot_img

लैलूंगा PHE विभाग की जर्जर टंकी बनी खतरे की घंटी, बड़ा हादसा कभी भी हो सकता है….

spot_img
spot_img
spot_img

लैलूंगा PHE विभाग की जर्जर टंकी बनी खतरे की घंटी, बड़ा हादसा कभी भी हो सकता है

लैलूंगा/13 जून 2025 – लैलूंगा के जनपद के ठीक सामने में स्थित PHE (लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी) विभाग की पानी की टंकी वर्षों से जर्जर स्थिति में खड़ी है, जो अब किसी बड़े हादसे को आमंत्रण दे रही है। यह टंकी स्थानीय SBI बैंक के ठीक बगल में स्थित है, जिससे आस-पास के लोगों और बैंक आने-जाने वालों की जान को गंभीर खतरा बना हुआ है। टंकी की दीवारों से मलबा लगातार टूटकर गिर रहा है, जिससे यह अंदेशा गहराता जा रहा है कि कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह टंकी कई दशक पहले बनाई गई थी, लेकिन लंबे समय से इसकी मरम्मत या देखरेख नहीं की गई है। टंकी की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि इसके चारों ओर दीवारें झड़ चुकी हैं और लोहे के सरिये भी बाहर निकल आए हैं। कई बार टंकी से गिरते मलबे ने राह चलते लोगों को चौंकाया है, हालांकि अब तक कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो जानमाल का गंभीर खतरा बना हुआ है।

चौंकाने वाली बात यह है कि विभाग इस स्थिति से अवगत होने के बावजूद अब तक कोई कदम नहीं उठा रहा है। स्थानीय लोगों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कई बार टंकी को हटाने या मरम्मत की मांग की, परंतु विभागीय अधिकारी मौन साधे हुए हैं। ऐसी लापरवाही से लैलूंगा के रहवशी में रोष और चिंता दोनों बढ़ रही हैं।

एक स्थानीय नागरिक ने बताया, “हर दिन बैंक में सैकड़ों लोग आते हैं। बच्चों का स्कूल अमर दिप भी पास ही है। अगर टंकी गिर गई, तो न जाने कितनों की जान चली जाएगी। प्रशासन को नींद से जागना चाहिए।”

वहीं कुछ जागरूक नागरिकों ने सोशल मीडिया के माध्यम से भी इस समस्या को उठाया है, ताकि उच्च अधिकारियों का ध्यान इस ओर आकर्षित किया जा सके। लोगों की मांग है कि या तो टंकी को पूरी तरह से गिरा दिया जाए, या उसकी मरम्मत कर उसे सुरक्षित बनाया जाए।

यदि समय रहते कोई कदम नहीं उठाया गया, तो यह जर्जर टंकी कभी भी एक भयावह दुर्घटना का कारण बन सकती है। अब यह देखना होगा कि विभाग कब तक मौन रहता है और क्या प्रशासन इस गंभीर खतरे पर ध्यान देता है या फिर किसी हादसे के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Entertainment News: ‘कॉफी विद करण 9’ में सलमान खान की धमाकेदार एंट्री! करिश्मा कपूर देंगी सरप्राइज?

करण जौहर के चैट शो के नए सीजन को लेकर बढ़ी चर्चा, पहले एपिसोड में सलमान के साथ करिश्मा कपूर की मौजूदगी की भी...

CHHATTISGARH NEWS

Entertainment News: ‘कॉफी विद करण 9’ में सलमान खान की धमाकेदार एंट्री! करिश्मा कपूर देंगी सरप्राइज?

करण जौहर के चैट शो के नए सीजन को लेकर बढ़ी चर्चा, पहले एपिसोड में सलमान के साथ करिश्मा कपूर की मौजूदगी की भी...

RAIGARH NEWS

Raigarh News: धान खरीदी से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन, 4 कर्मचारी बर्खास्त और 3 निलंबित

पिछले खरीफ विपणन वर्ष की गड़बड़ियों पर कार्रवाई, 12 कर्मचारियों का भी किया गया तबादला; इस बार पारदर्शी धान खरीदी पर जोर रायगढ़। आगामी खरीफ...