spot_img
spot_img

बसंतपुर पुलिया निर्माण में भ्रष्टाचार की जांच हो, लेकिन जिला अधिकारी घेराव का बयान मेरा नहीं — मनोज कुमार अग्रवाल…

spot_img
spot_img
spot_img

बसंतपुर पुलिया निर्माण में भ्रष्टाचार की जांच हो, लेकिन जिला अधिकारी घेराव का बयान मेरा नहीं — मनोज कुमार अग्रवाल

लैलूंगा/ लैलूंगा जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष मनोज कुमार अग्रवाल (सुकन) ने हाल ही में ग्राम पंचायत बसंतपुर में पुलिया निर्माण में हुए कथित भ्रष्टाचार को लेकर स्पष्ट प्रतिक्रिया दी है। अग्रवाल ने कहा कि कुछ समाचार पत्रों और पोर्टल में प्रकाशित रिपोर्टों में उनके नाम से यह कहा गया है कि “यदि कार्यवाही नहीं हुई तो वे जिला अधिकारी का घेराव करेंगे”, जो पूरी तरह निराधार और असत्य है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि बसंतपुर में जो पुलिया निर्माण हुआ है, उसमें भ्रष्टाचार की शिकायतें सामने आई हैं, जिसमें सरपंच, सचिव व इंजीनियर की मिलीभगत की बात कही गई है। इस पर निश्चित ही निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों पर सख्त कार्यवाही की जानी चाहिए। लेकिन उन्होंने कभी भी ऐसा कोई बयान नहीं दिया है जिसमें जनांदोलन या जिला अधिकारी कार्यालय का घेराव करने की बात कही गई हो।

मनोज अग्रवाल ने कहा कि वे पत्रकारिता का सम्मान करते हैं, परंतु बिना किसी संपर्क, बातचीत या बाइट लिए उनके नाम का उल्लेख करना गलत और निंदनीय है। इससे न केवल उनकी छवि धूमिल होती है, बल्कि भ्रामक सूचना भी जनता तक पहुंचती है। जिसे क्षोभ व्यक्त किया है और कहा कि वे इस कथन का खंडन करते हैं।

उन्होंने दोहराया कि वे भ्रष्टाचार के खिलाफ हैं, लेकिन उनके नाम का दुरुपयोग करके झूठा बयान प्रचारित किया गया है, जिसे वे पूरी तरह खारिज करते हैं।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Entertainment News: ‘कॉफी विद करण 9’ में सलमान खान की धमाकेदार एंट्री! करिश्मा कपूर देंगी सरप्राइज?

करण जौहर के चैट शो के नए सीजन को लेकर बढ़ी चर्चा, पहले एपिसोड में सलमान के साथ करिश्मा कपूर की मौजूदगी की भी...

CHHATTISGARH NEWS

Entertainment News: ‘कॉफी विद करण 9’ में सलमान खान की धमाकेदार एंट्री! करिश्मा कपूर देंगी सरप्राइज?

करण जौहर के चैट शो के नए सीजन को लेकर बढ़ी चर्चा, पहले एपिसोड में सलमान के साथ करिश्मा कपूर की मौजूदगी की भी...

RAIGARH NEWS

Raigarh News: धान खरीदी से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन, 4 कर्मचारी बर्खास्त और 3 निलंबित

पिछले खरीफ विपणन वर्ष की गड़बड़ियों पर कार्रवाई, 12 कर्मचारियों का भी किया गया तबादला; इस बार पारदर्शी धान खरीदी पर जोर रायगढ़। आगामी खरीफ...