spot_img
Monday, April 6, 2026
Monday, April 6, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

लैलूँगा में डाइवर की सूझ-बूझ से बची गोमाता की जान, ट्रेलर बुरी तरह क्षतिग्रस्त!

लैलूँगा में डाइवर की सूझ-बूझ से बची गोमाता की जान, ट्रेलर बुरी तरह क्षतिग्रस्त!

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा



लैलूंगा, /लैलूंगा-रायगढ़ मुख्य मार्ग पर मोहनपुर के पास आज साम 5 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। ट्रेलर संख्या MH40 BL 6199 में सवार चालक की तेज़ सूझ-बूझ से एक गोमाता की जान बाल-बाल बच गई। हालांकि, हादसे से ट्रेलर को भारी नुकसान पहुंचा है। इंजन और ट्राली आपस में इतनी जोर से टकरा गए कि दोनों हिस्से बुरी तरह फंस गए, जिससे ट्रेलर का संचालन असंभव हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मोहनपुर के पास अचानक एक गाय सड़क पार करने लगी। ट्रेलर काफी रफ्तार में था और सामने अचानक जानवर आ जाने के कारण ब्रेक लगाना अत्यंत कठिन था। लेकिन चालक ने बिना घबराए त्वरित निर्णय लिया और वाहन को घुमा दिया। इससे गाय तो बच गई, लेकिन ट्रेलर की इंजन यूनिट ट्राली में फंस गई, जिससे भारी यांत्रिक क्षति हुई।

गांव वालों ने की ड्राइवर की सराहना
घटना के तुरंत बाद मौके पर स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए। सभी ने एक स्वर में ट्रेलर चालक की सराहना की, जिसने अपने जान की परवाह किए बिना गोमाता को बचाने का साहसिक कार्य किया। यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। कुछ लोगों ने कहा कि अगर चालक पल भर को भी देरी करता, तो न केवल गाय की जान जा सकती थी बल्कि सड़क पर बड़ा हादसा हो सकता था।

फिलहाल ट्रेलर को हटाने के लिए क्रेन मंगवाया जा रहा है क्योंकि इंजन और ट्राली के बीच फंसा तंत्र सामान्य तरीके से अलग नहीं हो पा रहा है।

प्रशंसा भी, सवाल भी
जहां एक ओर डाइवर की समझदारी की प्रशंसा हो रही है, वहीं दूसरी ओर यह सवाल भी उठ रहा है कि सड़क पर आवारा पशुओं की स्थिति को नियंत्रित क्यों नहीं किया जा रहा। मोहनपुर और आसपास के इलाकों में पहले भी कई बार इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

ड्राइवर की सतर्कता ने एक निर्दोष जीवन को बचा लिया, पर यह घटना एक बार फिर सिस्टम की खामियों को उजागर करती है। पशु नियंत्रण और सड़क सुरक्षा की दिशा में ठोस कदम उठाने की जरूरत है ताकि भविष्य में ऐसे हादसों से बचा जा सके।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

प्रदेश में कल से मनाया जाएगा चावल उत्सव, राशनकार्ड धारकों को एक साथ मिलेगा 3 महीने का राशन

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कल से ‘चावल उत्सव’ की शुरुआत होने जा रही है। राज्य सरकार द्वारा यह विशेष अभियान 7 अप्रैल से 30 अप्रैल तक...
Latest
प्रदेश में कल से मनाया जाएगा चावल उत्सव, राशनकार्ड धारकों को एक साथ मिलेगा 3 मही... ब्रेकिंग : फार्मासिस्ट ग्रेड-2 परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी, इस तारीख को होगी परी... छत्तीसगढ़ सशस्त्र नक्सलवाद से मुक्ति पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का हुआ भव्य ऐत... महतारी वंदन योजना से प्रदेश की महिलाओं को मिल रहा आर्थिक संबल…. भाजपा स्थापना दिवस पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कार्यालय में फहराया पार्टी ध्वज जांजगीर-चांपा: निवेदिता पाल बनीं प्रभारी एसपी, संभाला कार्यभार तमनार, छाल, पुसौर और जूटमिल पुलिस की अलग- अलग कार्रवाई में 70 लीटर देशी प्लेन/अं... चित्रांग प्रोजेक्ट के तहत साप्ताहिक सफाई अभियान जारी, युवाओं का सराहनीय प्रयास प्रांतीय महासभा में पेंशन के लिए पूर्व सेवा गणना की मांग हुई बुलंद राज्य स्तरीय एफएलएन सह नवाजतन वॉरियर्स शिक्षक सम्मान से  ममता को शिक्षा मंत...