spot_img
Sunday, April 5, 2026
Sunday, April 5, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

चांपा रेलवे स्टेशन पर बंद एटीएम से यात्रियों की बढ़ी परेशानी

बिलासपुर संभाग ब्यूरो सुखदेव आजाद

जांजगीर चांपा

चांपा।  प्रमुख रेलवे स्टेशनों में से एक चांपा जंक्शन रेलवे स्टेशन इन दिनों यात्रियों की असुविधा का कारण बना हुआ है। यहां स्थापित भारतीय स्टेट बैंक का एटीएम पिछले लगभग 2 वर्षों से बंद पड़ा है, जिससे रोजाना हजारों यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
रेलवे स्टेशन, जहां यात्रियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होनी चाहिए, वहीं एटीएम जैसी जरूरी सुविधा का वर्षों से ठप होना रेलवे प्रशासन की लापरवाही को उजागर करता है। खासकर ऐसे समय में जब अधिकांश लेन-देन डिजिटल होने के बावजूद नकदी की जरूरत अक्सर यात्रियों को पड़ती है जैसे टिकट, स्थानीय परिवहन, भोजन या आपातकालीन खर्च के लिए।


💥👉रेलवे स्टेशन का कायाकल्प, लेकिन सुविधा अधूरा

चांपा जंक्शन रेलवे स्टेशन का हाल ही में कायाकल्प (रिनोवेशन) किया गया, जिससे स्टेशन का स्वरूप तो बदला, लेकिन यात्रियों की मूलभूत जरूरतों की अनदेखी साफ नजर आ रही है। एटीएम मशीन पहले से ही बंद थी और नवीनीकरण के बाद भी इसे चालू नहीं किया गया, जो गंभीर लापरवाही को दर्शाता है।


दूर-दूर तक नहीं है वैकल्पिक व्यवस्था स्टेशन परिसर में एटीएम बंद होने के कारण यात्रियों को करीब 1 किलोमीटर दूर शहर के अन्य एटीएम तक जाना पड़ता है। अपरिचित यात्रियों, बुजुर्गों, महिलाओं और रात में यात्रा करने वालों के लिए यह स्थिति और भी अधिक कठिन और असुरक्षित हो जाती है। जब इस विषय पर स्टेशन मास्टर से संपर्क करने का प्रयास किया गया, तो उन्होंने फोन तक रिसीव नहीं किया। यह व्यवहार उनके कर्तव्यों के विपरीत है, क्योंकि यात्रियों की समस्याओं को सुनना और उनका समाधान करना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी होती है।

स्थानीय नागरिकों और यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से मांग की है कि इस गंभीर समस्या का तत्काल समाधान किया जाए और बंद पड़े एटीएम को जल्द से जल्द चालू किया जाए। साथ ही स्टेशन पर अन्य आवश्यक सुविधाओं की भी समीक्षा कर उन्हें दुरुस्त किया जाए।

चांपा जंक्शन जैसे महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन पर एटीएम जैसी बुनियादी सुविधा का वर्षों तक बंद रहना न केवल प्रशासनिक उदासीनता को दर्शाता है, बल्कि यह यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के साथ सीधा खिलवाड़ भी है। यदि समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया गया, तो यह समस्या और भी गंभीर रूप ले सकती है। अब वक्त है कि रेलवे प्रशासन यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए तत्काल एटीएम चालू करने की दिशा में ठोस कदम उठाए, ताकि यात्रियों को होने वाले असुविधा को सुविधा मिल सके।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

धर्मशाला तोड़कर कब्जे की साजिश मुख्य सड़क किनारे 4 फीट गड्ढा, बड़े हादसे की आहट—प्रशासन से FIR की मांग

लैलूंगा-लैलूंगा बस स्टैंड के पास स्थित मुख्य चौक एवं अत्यंत भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे और गंभीर लापरवाही का चौंकाने...
Latest
धर्मशाला तोड़कर कब्जे की साजिश
मुख्य सड़क किनारे 4 फीट गड्ढा, बड़े हादसे की ...
बिलाईगढ़ में सत्ता का स्याह चेहरा: सीएमओ पर मनमानी, 16 लाख राशि के बंदरबांट और ज... कुर्मी क्षत्रिय समाज का रहा है गौरवशाली अतीत : विजय शर्मा Accident : तेज रफ्तार ने ली जान; खड़ी पानी टैंकर से टकराई बाइक, युवक की मौत BREAKING : तालाब में तैरती मिली दो बच्चों की लाश, कल से थे लापता, गांव में पसरा ... राज्यपाल डेका ने जशपुर के केरेगांव होम-स्टे का किया अवलोकन राज्यपाल डेका ने जशपुर के मातृत्व वन में किया सीता अशोक के पौधे का रोपण चांपा रेलवे स्टेशन पर बंद एटीएम से यात्रियों की बढ़ी परेशानी 🚔 महानदी घाट करही में अवैध रेत कारोबार पर छापा संयुक्त टीम की कार्रवाई में 5 वाह... 35 पाव अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार बलौदा पुलिस की त्वरित कार्रवाई