लैलूँगा ~ गहना झरिया के 333 पीएम आवास के हितग्राहियों ने आवास परिसर में किया पौधरोपण

आम, जामून एवं कटहल के लगाए पौधे, पर्यावरण की सुरक्षा और हरियाली बढ़ाने की जताई प्रतिबद्धता

गहना झरिया के 333 पीएम आवास के हितग्राहियों ने आवास परिसर में किया पौधरोपण

आम, जामून एवं कटहल के लगाए पौधे, पर्यावरण की सुरक्षा और हरियाली बढ़ाने की जताई प्रतिबद्धता

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा


रायगढ़, 20 जून 2025/ जनपद पंचायत लैलूंगा अंतर्गत ग्राम पंचायत गहना झरिया में 333 प्रधानमंत्री आवास पूर्ण किए जा चुके है। जिसके पश्चात आज एक पेड़ मां के नाम 2.0 योजनान्तर्गत इन हितग्राहियों को आम, जामून एवं कटहल के दो-दो पौधों का वितरण किया गया। जिसे हितग्राहियों ने अपने पूर्ण हुए आवासों के आसपास रोपित किए। इस दौरान हितग्राहियों ने पौधा रोपण कर पर्यावरण की सुरक्षा और हरियाली बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई। यह अभियान पर्यावरण की दृष्टि से महत्वपूर्ण है और मातृत्व के प्रति सम्मान और आभार प्रकट करने का सुंदर तरीका भी है।
          एक पेड़ मां के नाम अभियान 2.0 के तहत हितग्राहियों ने अन्य स्थानों में भी पौध रोपण एवं अन्य लोगों को भी प्रेरित करने का संकल्प लेते हुए इस अभियान में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। सीईओ जनपद लैलूंगा श्री सनत नायक ने बताया कि इस अभियान को बढ़ाते हुए आगामी दिनों में ग्राम-तोलमा में शासकीय पड़त भूमि में वृहत वृक्षारोपण की कार्ययोजना बनायी गई है। जिसमें वन विभाग एवं उद्यानिकी विभाग के सहयोग से पौधा प्रदान किया जाएगा। वहीं ग्राम सरपंच एवं ग्रामीणों के सहयोग पौध रोपण का कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर सीईओ जनपद लैलूंगा श्री सनत नायक, कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा, उप अभियंता, तकनीकी सहायक एवं जनपद स्टाफ उपस्थित रहे।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

प्राथमिक शाला चारगोड़ा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सवनवप्रवेशी बच्चों के स्वागत से गूंजा प्राथमिक शाला चारगोड़ा परिसर

20 जून 2026 रायगढ़। लैलूंगा नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 06 स्थित प्राथमिक शाला चारगोड़ा में 16 जून को शाला प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास के...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

आबकारी विभाग की कार्रवाई : 160.580 लीटर अवैध शराब जब्त

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़ अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार अभियान जारीरायगढ़, 19 जून 2026/ कलेक्टर के निर्देश पर...