spot_img
Saturday, February 14, 2026
Saturday, February 14, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

लैलूँगा ~ सिन्हा मोटर्स में लगी रहस्यमयी आग : 14 कारें जलकर खाक, करोड़ों की क्षति के बाद भी आरोपी खुलेआम, पीड़ित न्याय के लिए भटक रहा

सिन्हा मोटर्स में लगी रहस्यमयी आग: 14 कारें जलकर खाक, करोड़ों की क्षति के बाद भी आरोपी खुलेआम, पीड़ित न्याय के लिए भटक रहा

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा


रायगढ़/लैलूंगा, जून 2025
छत्तीसगढ़ में नगर पंचायत चुनाव के दौरान एक सनसनीखेज घटना ने सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक निष्क्रियता पर सवाल खड़ा कर दिया है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा क्षेत्र अंतर्गत कोतबा रोड स्कूकेला में स्थित सिन्हा मोटर्स में 6 फरवरी 2025 की रात को भीषण आग लग गई, जिसमें 14 चार पहिया वाहन, 4 इंजन, मशीने, महंगे पार्ट्स, कीमती फर्नीचर सहित करोड़ों रुपये मूल्य की संपत्ति जलकर राख हो गई। पीड़ित अपरांश सिन्हा, जो इस दुकान के संचालक हैं, का आरोप है कि यह आगजनी एक साजिश के तहत कराई गई थी, लेकिन तीन महीने से अधिक बीत जाने के बावजूद न तो पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई और न ही किसी आरोपी की गिरफ्तारी हो पाई है।

अपरांश सिन्हा, निवासी वार्ड क्रमांक 12, शांति नगर, लैलूंगा ने पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर को एक शिकायती पत्र भेजते हुए इस पूरे घटनाक्रम पर गंभीर चिंता जताई है। अपने पत्र में उन्होंने लिखा है कि वे वर्ष 2020 से अपने गैरेज व्यवसाय के माध्यम से परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। लेकिन 6 फरवरी की रात करीब 1 बजे के बाद अचानक दुकान में आग लग गई और सब कुछ जलकर खाक हो गया। घटना की सूचना मिलते ही वह तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया।

स्थानीय लैलूंगा पुलिस ने घटना के तुरंत बाद एक प्रारंभिक एफआईआर दर्ज की थी, लेकिन उसके बाद चुनावी व्यस्तताओं और अन्य कारणों का हवाला देते हुए मामले की जांच को टाल दिया गया। अब तक की जांच में कोई ठोस प्रगति नहीं हो सकी है, जिससे पीड़ित के न्याय की उम्मीदें धूमिल होती जा रही हैं।

अपरांश सिन्हा ने अपने पत्र में बताया कि इस घटना से न केवल उनका व्यवसाय पूरी तरह से चौपट हो गया, बल्कि उन पर बैंकों और बाजार का भारी कर्ज भी चढ़ गया है। रोज़गार छिन जाने के कारण उनके परिवार को आजीविका का संकट भी झेलना पड़ रहा है। बावजूद इसके, पुलिस की ढुलमुल कार्यप्रणाली और निष्क्रियता ने उन्हें निराश किया है।

उन्होंने अपने आवेदन की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री, गृहमंत्री और पुलिस महानिदेशक को भी भेजी है, ताकि इस मामले में उच्चस्तरीय हस्तक्षेप हो और अपराधियों को जल्द से जल्द न्यायिक प्रक्रिया के तहत सजा दिलाई जा सके।

यह घटना सिर्फ एक पीड़ित व्यापारी की व्यथा नहीं है, बल्कि यह प्रदेश की कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक संवेदनशीलता पर गहरे सवाल उठाती है। जब चुनाव के समय में सुरक्षा इतनी कमजोर हो कि एक रात में पूरी दुकान राख कर दी जाए और तीन महीने तक कोई ठोस कार्रवाई न हो, तो यह चिंता का विषय है।

पीड़ित परिवार की मांग है कि इस घटना की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए, संदिग्धों की गिरफ्तारी की जाए और पीड़ित को सरकार द्वारा उचित मुआवजा दिया जाए, ताकि वह दोबारा अपने जीवन को पुनः पटरी पर ला सके।

अब देखना यह है कि शासन-प्रशासन इस गंभीर प्रकरण पर क्या रुख अपनाता है — न्याय दिलाने की दिशा में तत्परता दिखाता है या फिर पीड़ित को इसी तरह दर-दर की ठोकरें खाने के लिए छोड़ दिया जाएगा।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

पुरानी बस्ती खरसिया में मारपीट की घटना पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई — हत्या के प्रयास अपराध में तीन आरोपी गिरफ्तारपुरानी रंजिश को लेकर...

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा पुरानी बस्ती खरसिया में मारपीट की घटना पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई — हत्या के प्रयास अपराध में तीन...
Latest
पुरानी बस्ती खरसिया में मारपीट की घटना पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई — हत्या के प्... रायगढ़ पुलिस का बड़ा खुलासा — फर्जी नंबर प्लेट लगाकर धान परिवहन करने वाला ट्रक मा... लैलूँगा : बनेकेला तालाब की ताबड़तोड़ सफाई! सरपंच खुशबू पैंकरा की पहल से चमका गां... 🕉️ महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर स्पेशल ऑफर – बजाज बाइकों  में महाधमाका! 🏍️<... कुर्रूभाठा में धूमधाम से मना दृष्टि एवं प्रवीण बंजारा का बर्थडे, जनप्रतिनिधियों ... ऑपरेशन मुस्कान में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता — झांसी (उ.प्र.) से लापता बालिका बर... खरसिया के हमालपारा में उठाईगिरी का खुलासा — 24 घंटे के भीतर दो चोर गिरफ्तार, नगद... लैलूँगा में दिव्यांगजन एवं वृद्धजनों के लिए विशेष शिविर आयोजित, सैकड़ों हितग्राहि... रेलवे स्टेशन के बाहर मारपीट की घटना के चंद घंटे के भीतर चार आरोपी गिरफ्तार — कोत... तमनार जल समूह का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, कार्यों में प्रगति लाने के दिए निर्दे...