लोकभवन में रमेन डेका से की सौजन्य भेंट, श्रम कल्याण मंडल के उपाध्यक्ष किशोर महानंद भी रहे मौजूद
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न खेलों में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ियों ने आज लोकभवन में राज्यपाल रमेन डेका से सौजन्य भेंट की। इस दौरान खिलाड़ियों ने अपनी खेल उपलब्धियों के जरिए छत्तीसगढ़ को पहचान दिलाने की यात्रा साझा की।
खिलाड़ी छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल के उपाध्यक्ष किशोर महानंद के साथ राज्यपाल से मिलने पहुंचे थे। इस मुलाकात को प्रदेश के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की उपलब्धियों और खेल जगत में उनके योगदान के संदर्भ में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।











