लैलूँगा क्षेत्र के रथ मेला में खुलेआम जुआ ‘खुड़ खुड़िया’ का खेल, पुलिस की मिलीभगत से चल रहा है सट्टा साम्राज्य!”

लैलूँगा क्षेत्र के रथ मेला में खुलेआम जुआ ‘खुड़कुड़िया’ का खेल, पुलिस की मिलीभगत से चल रहा है सट्टा साम्राज्य!”

लैलूंगा, / लैलूंगा थाना क्षेत्र में चल रहे रथ मेला के पवित्र माहौल को कुछ जुआरियों ने अपनी अवैध गतिविधियों से कलंकित कर दिया है। सूत्रों के अनुसार, मेले में प्रतिदिन खुलेआम ‘खुड़कुड़िया’ नामक जुआ खेलवाया जा रहा है, और यह सब कुछ पुलिस की रहनुमाई में हो रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस की जानकारी और संरक्षण में ही यह सट्टा साम्राज्य फल-फूल रहा है।

बताया जा रहा है कि खुड़कुड़िया नामक यह खेल केवल एक साधारण जुए की तरह नहीं बल्कि एक संगठित अपराध की शक्ल में चल रहा है। जिस व्यक्ति के द्वारा यह खेल संचालित किया जा रहा है, उसके ऊपर पहले से ही कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। बावजूद इसके, वह बेखौफ होकर रथ मेला जैसे सार्वजनिक आयोजन में खुलेआम जुआ खेलवा रहा है।

स्थानीय नागरिकों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि यह जुआ रोजाना रात में रथ मेला में चलता है और मोटी रकम थाना तक पहुंचाई जाती है। यही कारण है कि पुलिस मौन साधे हुए है और अब तक कोई कार्यवाही  नहीं की गई है। कई बार शिकायतें करने के बावजूद पुलिस ने न तो कोई छापा मारा, न ही कोई पूछताछ की। इससे यह स्पष्ट होता है कि रक्षक ही भक्षक बन चुके हैं।

रथ मेला जैसे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन में इस तरह की अवैध गतिविधियाँ प्रशासन की निष्क्रियता और भ्रष्टाचार की पोल खोलती हैं। जहां एक ओर मेला में श्रद्धालु भगवान की भक्ति में लीन हैं, वहीं दूसरी ओर कुछ लोग इस मौके को अवैध कमाई का जरिया बना बैठे हैं।

आश्चर्य की बात यह है कि यह सब कुछ  थाना के चंद कदमों की दूरी पर हो रहा है। सवाल उठता है कि क्या पुलिस की आँखों में पट्टी बंधी है, या फिर नोटों की चकाचौंध में कानून की रोशनी बुझ चुकी है?

जनता अब आक्रोशित है और मांग कर रही है कि इस अवैध जुए के अड्डे पर तुरंत छापा मारा जाए और दोषियों पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए। वरना आने वाले समय में जनता को सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
, लैलूंगा क्षेत्र का रथ मेला अब आस्था और अपराध के बीच जूझ रहा है। यदि प्रशासन ने शीघ्र कार्यवाही नहीं की, तो यह परंपरा भी अपराधियों के हाथों गिरवी रख दी जाएगी।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

बिलासपुर के शिल्पहरी-पोड़ी क्षेत्र में अवैध बोर खनन जारी, एक ही गाड़ी नंबर कई जगह सक्रिय

| ग्राम शिल्पहरी, पोड़ी, बिलासपुर*बिलासपुर  जिले के शिल्पहरी, पोड़ी तथा बिल्हा क्षेत्र में अवैध बोर खनन का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा।...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

आबकारी विभाग की कार्रवाई : 160.580 लीटर अवैध शराब जब्त

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़ अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार अभियान जारीरायगढ़, 19 जून 2026/ कलेक्टर के निर्देश पर...