वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम : ग्रामीणों को दी गई बैंकिंग सेवाएं एवं साइबर सुरक्षा की जानकारी

spot_img

वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम: ग्रामीणों को दी गई बैंकिंग सेवाएं एवं साइबर सुरक्षा की जानकारी

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा


रायगढ़, 30 जुलाई 2025/ वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान के तहत विकासखण्ड पुसौर के ग्राम खोखरा एवं चिखली में वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम आयोजित किए गए। खोखरा में आयोजित शिविर में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना की जानकारी दी गई। ऑनलाइन धोखाधड़ी, जैसे फिशिंग, म्यूल खाता, फर्जी जॉब ऑफर व फोन स्कैम से बचाव हेतु ग्रामीणों को सतर्क किया गया। शाखा प्रबंधक ने केवाईसी अपडेट व बीमा योजना से जुडऩे की अपील की।
            चिखली में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों को साधारण व चक्रवृद्धि ब्याज, जिम्मेदार उधारी, निवेश-बचत के लाभ और बैंक व्यवसाय प्रतिनिधि सेवाओं की जानकारी दी गई। साइबर हेल्पलाइन 1930 के उपयोग पर भी बल दिया गया। दोनों कार्यक्रमों में ग्रामीणों की सक्रिय सहभागिता रही। बैंक अधिकारियों ने ग्रामीणों से डिजिटल सतर्कता एवं योजनाओं के लाभ लेने का आग्रह किया।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Sukma IED Blast: सुकमा में विस्फोटक नष्ट करने के दौरान ब्लास्ट, CRPF के 4 जवान घायल; 2 की हालत गंभीर

Sukma News: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में विस्फोटकों के विनष्टीकरण के दौरान बड़ा हादसा हो गया। भेज्जी थाना क्षेत्र के एलार्मडगु कैंप के पास...

CHHATTISGARH NEWS

Sukma IED Blast: सुकमा में विस्फोटक नष्ट करने के दौरान ब्लास्ट, CRPF के 4 जवान घायल; 2 की हालत गंभीर

Sukma News: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में विस्फोटकों के विनष्टीकरण के दौरान बड़ा हादसा हो गया। भेज्जी थाना क्षेत्र के एलार्मडगु कैंप के पास...

RAIGARH NEWS

अभियान संवेदना” के तहत लैलूंगा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़     रायगढ़, 08 अक्टूबर...