spot_img
Tuesday, March 31, 2026
Tuesday, March 31, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

नवागढ़ के शारदा मंदिर में चोरी किये गए समस्त आभूषण व अन्य कीमती सामान सहित 3 आरोपी गिरफ्तार…

नवागढ़ के शारदा मंदिर में चोरी किये गए समस्त आभूषण व अन्य कीमती सामान सहित 3 आरोपी गिरफ्तार…

विनय सिंह बेमेतरा

प्रार्थी रमेश कुमार गुप्ता उम्र 47 साल साकिन वार्ड नं. 06 बीचपारा नवागढ थाना नवागढ जिला बेमेतरा ने थाना हाजिर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी नवागढ के मातापारा के शरदा मंदिर का देखरेख एवं पूजा पाठ करता है दिनांक 11.10.2022 को वह रोज की भांति शाम रात्रि 07 बजे पूजा कर मंदिर में ताला लगाकर अपने घर चला गया। दिनांक 12.10.2022 के प्रात: 06 बजे मंदिर में पूजा पाठ करने गया तो मंदिर के मुख्य गेट और मंदिर के अंदर का ताला टुटा हुआ था। मंदिर के अंदर लगे तीन नग पीतल का घंटा वजनी करीब 20 किलो किमती करीब 8000/- रूपये, सोने का एक नग नथनी किमती करीब 6000/- रूपये, एक नग सोने की बिंदिया वजनी करीब एक ग्राम किमती 2500/- रूपये, एक नग पीतल का बाल्टी, एक नग पितल का थाली, छोटा तांबा लोटा, कुल जुमला किमती करीबन 18,000/- रूपये को अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर थाना नवागढ में अपराध सदर धारा 457,380 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में विवेचना के दौरान अज्ञात आरोपी का पता तलाश किया जा रहा था विवेचना के दौरान संदेही आरोपी सुभाष महिलांग, अभिषेक गायकवाड तथा बबलू उर्फ पुष्पराज खंडेलवाल से उक्त घटना के संबंध में पुछताछ करने पर अपना जुर्म करना स्वीकार किया। उक्त आरोपियों के कब्जे से चोरी की मशरुका ( सोने की नथनी, घंटा, बर्तन, पूजा सामग्री इत्यादि) कीमती करीबन 17,000/- रूपये एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल कीमती करीबन 70,000/- रूपये, जुमला कीमती करीबन 87,000/- रूपये बरामद किया गया। आरोपी - 1. सुभाष महिलांग पिता रामनाथ महिलांग उम्र 25 साल, 2. अभिषेक गायकवाड पिता विजय गायकवाड उम्र 19 साल, 3. बब्लू उर्फ पुष्पराज खंडेलवाल पिता इंदल दास उम्र 23 साल सभी साकिनान तिलकापारा नवागढ थाना नवागढ जिला बेमेतरा को दिनांक 15.10.2022 को विधिवत गिरफ्तार कर आज दिनांक 16.10.2022 को माननीय न्यायालय में पेश किया गया। उक्त कार्यवाही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी नवागढ एवं थाना स्टाफ की सराहनीय भुमिका रही।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

असाधारण जज़्बे के साथ झारखंड की पहलवान पूनम ने करियर खत्म कर देने वाली चोट से पार पाते हुए 9 साल के खिताबी सूखे...

कुश्ती शुरू करने के कुछ समय बाद ही पूनम का कंधा उतर गया था और फिर उन्हें एक साल तक मैट से दूर रहना...
Latest
असाधारण जज़्बे के साथ झारखंड की पहलवान पूनम ने करियर खत्म कर देने वाली चोट से पा... दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे को माल भाड़े से 30,000 करोड़ से अधिक राजस्व की प्राप्ती ... प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को द... CG News : अखिलेश यादव से मिले अमित जोगी.... नक्सलवाद के खिलाफ हमने विजय प्राप्त की : गृहमंत्री विजय राज्यपाल डेका से रेडियो संगवारी टीम ने की मुलाकात दंतेवाड़ा ब्रेकिंग न्यूज़ : दंतेवाड़ा में 5 नक्सलियों ने किया सरेंडर... CG Promotion : 16 निरीक्षक बने DSP, प्रमोशन का आदेश जारी CG : प्यार का छल पड़ा भारी! शादी से मुकरा प्रेमी, युवती ने की आत्महत्या, आरोपी ग... CG : पासपोर्ट सेवा केंद्र का स्थान बदला, अब यहां से होगा संचालन