नवागढ़ के शारदा मंदिर में चोरी किये गए समस्त आभूषण व अन्य कीमती सामान सहित 3 आरोपी गिरफ्तार…

spot_img

नवागढ़ के शारदा मंदिर में चोरी किये गए समस्त आभूषण व अन्य कीमती सामान सहित 3 आरोपी गिरफ्तार…

विनय सिंह बेमेतरा

प्रार्थी रमेश कुमार गुप्ता उम्र 47 साल साकिन वार्ड नं. 06 बीचपारा नवागढ थाना नवागढ जिला बेमेतरा ने थाना हाजिर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी नवागढ के मातापारा के शरदा मंदिर का देखरेख एवं पूजा पाठ करता है दिनांक 11.10.2022 को वह रोज की भांति शाम रात्रि 07 बजे पूजा कर मंदिर में ताला लगाकर अपने घर चला गया। दिनांक 12.10.2022 के प्रात: 06 बजे मंदिर में पूजा पाठ करने गया तो मंदिर के मुख्य गेट और मंदिर के अंदर का ताला टुटा हुआ था। मंदिर के अंदर लगे तीन नग पीतल का घंटा वजनी करीब 20 किलो किमती करीब 8000/- रूपये, सोने का एक नग नथनी किमती करीब 6000/- रूपये, एक नग सोने की बिंदिया वजनी करीब एक ग्राम किमती 2500/- रूपये, एक नग पीतल का बाल्टी, एक नग पितल का थाली, छोटा तांबा लोटा, कुल जुमला किमती करीबन 18,000/- रूपये को अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर थाना नवागढ में अपराध सदर धारा 457,380 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में विवेचना के दौरान अज्ञात आरोपी का पता तलाश किया जा रहा था विवेचना के दौरान संदेही आरोपी सुभाष महिलांग, अभिषेक गायकवाड तथा बबलू उर्फ पुष्पराज खंडेलवाल से उक्त घटना के संबंध में पुछताछ करने पर अपना जुर्म करना स्वीकार किया। उक्त आरोपियों के कब्जे से चोरी की मशरुका ( सोने की नथनी, घंटा, बर्तन, पूजा सामग्री इत्यादि) कीमती करीबन 17,000/- रूपये एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल कीमती करीबन 70,000/- रूपये, जुमला कीमती करीबन 87,000/- रूपये बरामद किया गया। आरोपी - 1. सुभाष महिलांग पिता रामनाथ महिलांग उम्र 25 साल, 2. अभिषेक गायकवाड पिता विजय गायकवाड उम्र 19 साल, 3. बब्लू उर्फ पुष्पराज खंडेलवाल पिता इंदल दास उम्र 23 साल सभी साकिनान तिलकापारा नवागढ थाना नवागढ जिला बेमेतरा को दिनांक 15.10.2022 को विधिवत गिरफ्तार कर आज दिनांक 16.10.2022 को माननीय न्यायालय में पेश किया गया। उक्त कार्यवाही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी नवागढ एवं थाना स्टाफ की सराहनीय भुमिका रही।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

दीपक सिदार को आशीष मित्तल ने दी बधाई

रायगढ़ जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक सिदार को आज आशीष मित्तल ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।रायगढ़ | लैलूँगा | 06 अक्टूबरइस अवसर पर आशीष...

CHHATTISGARH NEWS

दीपक सिदार को आशीष मित्तल ने दी बधाई

रायगढ़ जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक सिदार को आज आशीष मित्तल ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।रायगढ़ | लैलूँगा | 06 अक्टूबरइस अवसर पर आशीष...

RAIGARH NEWS