WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

लैलूँगा पुलिस ने दो मवेशी तस्करों को पकड़ा, चार मवेशियों को कराया मुक्त

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37
spot_img

● लैलूंगा पुलिस ने दो मवेशी तस्करों को पकड़ा, चार मवेशियों को कराया मुक्त

रिपोर्ट  ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा

          रायगढ़, 17 अगस्त 2025 थाना लैलूंगा पुलिस ने शनिवार 16 अगस्त को कार्रवाई करते हुए मवेशी तस्करी कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चार मवेशियों को मुक्त कराया है। पुलिस ने आरोपियों से एक पीकअप वाहन भी जप्त किया है, जिसकी कुल जब्ती कीमत करीब 5 लाख 75 हजार रुपये है।

        जानकारी के मुताबिक थाना प्रभारी लैलूंगा निरीक्षक रोहित बंजारे को पेट्रोलिंग दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि घरघोड़ा की ओर से एक पीकअप वाहन में मवेशियों को क्रूरतापूर्वक भरकर झारखंड के बूचड़खाने ले जाया जा रहा है। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने शाम करीब 4 बजे ग्राम रूड़ूकेला पुल के पास घेराबंदी में सफेद रंग की महिन्द्रा पीकअप (क्रमांक UP-64-CT-0847) को रोककर जांच की, जिसमें चालक गिरवर प्रसाद यादव पिता जयन्त कुमार यादव उम्र 28 वर्ष और उसका साथी सुनील कुजूर पिता दिलीप कुजूर उम्र 20 वर्ष   दोनों निवासी झिक्की थाना बगीचा जिला जशपुर चार कृषक मवेशियों को ठूस-ठूसकर ले जा रहे थे। पूछताछ में आरोपियों ने घरघोड़ा से झारखंड बिक्री के लिए मवेशी ले जाने की बात कबूल की।

              पुलिस ने मौके से चार मवेशी, जिसकी अनुमानित कीमत 75 हजार रुपये है, और पीकअप वाहन जिसकी कीमत लगभग पांच लाख रुपये है, कुल 5 लाख 75 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की। आरोपियों द्वारा मवेशियों को अमानवीय ढंग से भूखा-प्यासा कर यातनापूर्वक ले जाया जा रहा था, जिस पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना लाया गया और उनके खिलाफ अपराध क्रमांक 213/2025 धारा छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10, 11 के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में रिमांड पर भेजा गया।
            इस कार्रवाई में थाना प्रभारी लैलूंगा निरीक्षक रोहित बंजारे के साथ आरक्षक राजू तिग्गा और संत कुमार केंवट सक्रिय रूप से शामिल रहे।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

BREAKING NEWS | लैलूँगा से बड़ी खबर!NEW PULSAR 125 की धमाकेदार लॉन्चिंग!सिर्फ ₹501/- में Booking और उपहारों की बौछार!

लैलूँगा में New Pulsar 125 की लॉन्चिंग को लेकर बाइक प्रेमियों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। श्री श्याम ऑटोमोबाइल्स ने...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS