धरमजयगढ़ क्षेत्र के आदिम जाति सहकारी समिति के कर्मचारी विभिन्न मांगो को लेकर कर रहे अनिश्चित कालीन हड़ताल

spot_img

धरमजयगढ़ क्षेत्र के आदिम जाति सहकारी समिति के कर्मचारी विभिन्न मांगो को लेकर कर रहे अनिश्चित कालीन हड़ताल

गुरुचरण सिंह राजपूत
धरमजयगढ़

धरमजयगढ़ आदिम जाति सहकारी समिति के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर डट गए है।जिसमे सहकारी समिति संघ हड़ताल दिनांक 18/10/2022 से शुरु विकास खण्ड धरमजयगढ़- धान खरीदी केंद्र कापू , धरमजयगढ़, सिसरिंगा, खम्हार, जमरगी डी, खड़गांव, कुडेकेला, छाल, गेरसा, दुर्गापुर , ससकोबा, पोडिछाल, लिप्ती, समिती के कर्मचारी शामिल है।आंदोलन कर रहे कर्मचारियों ने बताया की सभी धान खरीदी केंद्र के कर्मचारी धान खरीदी का कार्य संपादित करते आ रहे है।किंतु धान खरीदी की जो नीति जय वो गलत तरीके से बनी हुई है जिसका सभी कर्मचारी एकजुट होकर विरोध कर रहे हैं।उन्होंने बताया की नियम के अनुसार सरकार उन्हें 17 प्रतिशत तक धान की खरीदी करवाई जाती हैं साथ ही धान का उठाव विपणन संघ के द्वारा 72 घंटे के भीतर कराया जाना है।किंतु किसी भी वर्ष 72 घंटे के भीतर धान का उठाव नही होता है।जिसके कारण धान सुख जाता है जिससे धान के वजन में कमी आ जाती है।जिसका नुकसान कर्मचारियों को ही भरपाई उठाना पड़ रहा है। ऐसे में कर्मचारी को खेत जमीन बेचकर इस नुकसान की भरपाई करनी होती है।जिससे कई बार कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति डगमगा जाती है।और अगर कोई कर्मचारी इस भरपाई की पूर्ति करने में असमर्थ रहता है तो उसके खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की जाती है।इस नियम का बदलाव सहित धान खरीदी के प्रासंगिक व्यय की राशि विगत 15 वर्षो से 12 रुपए प्रति क्विंटल प्रदाय की जाती है उसे बढ़ाकर 30 रुपए प्रति क्विंटल की जाए तथा धान खरीदी की कमीशन राशि 32 रूपये से बढ़ाकर 50 रुपए करने की मांग को लेकर अनिश्चित कालीन हड़ताल की जा रही है और जब तक मांगे पूरी नही होंगी तब तक सभी कर्मचारी आंदोलन पर रहने की बात कह रहे है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

OpenAI का बड़ा कदम: ChatGPT और Codex के जेनरेट किए टेक्स्ट में लगेगा अदृश्य वॉटरमार्क

हैदराबाद: OpenAI आने वाले हफ़्तों में यूरोपियन यूनियन (EU) में ChatGPT और Codex से बने टेक्स्ट में वॉटरमार्क जोड़ना शुरू करेगा. यह कदम EU...

CHHATTISGARH NEWS

OpenAI का बड़ा कदम: ChatGPT और Codex के जेनरेट किए टेक्स्ट में लगेगा अदृश्य वॉटरमार्क

हैदराबाद: OpenAI आने वाले हफ़्तों में यूरोपियन यूनियन (EU) में ChatGPT और Codex से बने टेक्स्ट में वॉटरमार्क जोड़ना शुरू करेगा. यह कदम EU...

RAIGARH NEWS