WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

IWWA के 58वें वार्षिक सम्मेलन में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता पंकज जैन सम्मानित

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37
spot_img

IWWA के 58वें वार्षिक सम्मेलन में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता पंकज जैन सम्मानित

नरेंद्र मिश्रा
बलरामपुर,

इंडियन वॉटर वर्क्स एसोसिएशन (IWWA) के 58वें वार्षिक सम्मेलन में जल आपूर्ति तथा शिक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, बलरामपुर के कार्यपालन अभियंता पंकज जैन को सम्मानित किया गया। यह प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी इस वर्ष संभाजीनगर (महाराष्ट्र) में आयोजित की गई, जिसका आयोजन IWWA के मुंबई सेंटर द्वारा किया गया।
इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भारत के सभी राज्यों से जल विशेषज्ञ, अभियंता, प्रशासक एवं शोधकर्ता शामिल हुए। साथ ही अमेरिका 🇺🇸, मलेशिया, इंग्लैंड सहित कई अन्य देशों के प्रतिनिधियों की सहभागिता ने सम्मेलन को वैश्विक स्वरूप प्रदान किया।
सम्मेलन के दौरान जल आपूर्ति व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल उपलब्धता, अपशिष्ट जल प्रबंधन, सतत विकास तथा आधुनिक तकनीकों के प्रयोग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन मंथन किया गया। इसी क्रम में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता पंकज जैन द्वारा जल क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों,राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान में दिए गए लेक्चर और नवाचारपूर्ण प्रयासों को देखते हुए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया, जिसकी विशेषज्ञों ने मुक्त कंठ से सराहना की।

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग कार्यपालन अभियंता पंकज जैन ने कहा कि :

“यह सम्मान केवल मेरा नहीं, बल्कि पूरी टीम और जल क्षेत्र से जुड़े सभी कर्मियों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। हमारा निरंतर प्रयास रहेगा कि आमजन को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराया जाए और जल संरक्षण के क्षेत्र में और बेहतर कार्य किया जाए।”

इससे पूर्व गरियाबंद जिले के ग़रीब आदिवासी बच्चों को निःशुल्क सीजीपीएससी/व्यापम आदि की तैयारी करने हेतु भी पुरस्कृत किया जा चुका है तथा मानव विकास संस्थान रायपुर द्वारा वर्ष २०२४ के श्रेष्ठ अभियंता का पुरस्कार भी पूर्व में शासन एवं संस्थाओं द्वारा प्रदान किया गया है

यह सम्मेलन न केवल देश-विदेश के विशेषज्ञों के अनुभव साझा करने का प्रभावी मंच साबित हुआ, बल्कि भारत में जल प्रबंधन को और अधिक सुदृढ़ एवं आधुनिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल भी रहा।

spot_img
spot_img

Recent Posts

BREAKING NEWS | लैलूँगा से बड़ी खबर!NEW PULSAR 125 की धमाकेदार लॉन्चिंग!सिर्फ ₹501/- में Booking और उपहारों की बौछार!

लैलूँगा में New Pulsar 125 की लॉन्चिंग को लेकर बाइक प्रेमियों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। श्री श्याम ऑटोमोबाइल्स ने...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS