WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

मॉडिफाई साइलेंसर पर व्यापक अभियान — गैरेज संचालकों की बैठक, ‘सशक्त ऐप’ से चोरी वाहन पर भी नजर

🚨 एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में मॉडिफाई साइलेंसर व हैवी हार्न पर विशेष अभियान

🚨  सीएसपी मयंक मिश्रा ने गैरेज संचालकों की बैठक लेकर दिए सख्त निर्देश

🚨  “सशक्त ऐप” इंस्टॉल कर चोरी वाहनों की पहचान की प्रक्रिया समझाई

🚨 आमजन से मॉडिफाई साइलेंसर लगे वाहनों की कंट्रोल रूम 9479193299 पर सूचना देने की अपील, नाम रहेगा गोपनीय

पहले ही दिन तीन दुपहिया वाहन मॉडिफाई साइलेंसर के साथ पकड़े, चालानी कार्रवाई

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37

🚨 मॉडिफाई साइलेंसर पर व्यापक अभियान — गैरेज संचालकों की बैठक, ‘सशक्त ऐप’ से चोरी वाहन पर भी नजर

🚨 एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में मॉडिफाई साइलेंसर व हैवी हार्न पर विशेष अभियान

🚨  सीएसपी मयंक मिश्रा ने गैरेज संचालकों की बैठक लेकर दिए सख्त निर्देश

🚨  “सशक्त ऐप” इंस्टॉल कर चोरी वाहनों की पहचान की प्रक्रिया समझाई

🚨 आमजन से मॉडिफाई साइलेंसर लगे वाहनों की कंट्रोल रूम 9479193299 पर सूचना देने की अपील, नाम रहेगा गोपनीय

पहले ही दिन तीन दुपहिया वाहन मॉडिफाई साइलेंसर के साथ पकड़े, चालानी कार्रवाई

       रायगढ़, 10 फरवरी। जिले में ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले मॉडिफाई साइलेंसर एवं हैवी हार्न के विरुद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी के मार्गदर्शन पर सीएसपी श्री मयंक मिश्रा एवं ट्रैफिक डीएसपी श्री उत्तम प्रताप सिंह द्वारा सटीक कार्ययोजना तैयार कर अभियान को प्रभावी रूप से लागू किया गया है।

         अभियान को सफल बनाने कल शाम सीएसपी श्री मयंक मिश्रा ने स्थानीय गैरेज संचालकों की पुलिस कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में उन्होंने छत्तीसगढ़ पुलिस के “सशक्त ऐप” के बारे में विस्तार से जानकारी दी और बताया कि गैरेज में प्रतिदिन आने वाले वाहनों में चोरी के वाहन भी हो सकते हैं, जिनकी पहचान इस ऐप के माध्यम से की जा सकती है। सभी गैरेज संचालकों के मोबाइल में ऐप इंस्टॉल कराया गया तथा उसके उपयोग की प्रक्रिया समझाई गई। उन्होंने कहा कि चोरी वाहन की सूचना देने वाले पुलिस मित्रों को रायगढ़ पुलिस द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

         सीएसपी ने बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनज़र मॉडिफाई साइलेंसर से विद्यार्थियों और बुजुर्गों को होने वाली परेशानी पर चिंता जताई। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी गैरेज में मॉडिफाई साइलेंसर न लगाए जाएं। यदि कोई वाहन चालक यह बताए कि साइलेंसर संबंधित गैरेज में लगाया गया है, तो संबंधित पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही चार पहिया वाहनों में निर्धारित मानक के अनुरूप नंबर प्लेट लगाने की हिदायत दी गई अन्यथा ऐसे वाहन चालक पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की जानकारी दी गई।

        पुलिस टीम ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से हो रही मॉडिफाई साइलेंसर की खरीद-फरोख्त पर भी निगरानी रखे हुए है। आम नागरिकों एवं गैरेज संचालकों से अपील की गई है कि ऐसे वाहनों की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 9479193299 पर दें तथा संभव हो तो फोटो व्हाट्सएप के माध्यम से साझा करें। सूचना देने वाले का नाम पूर्णतः गोपनीय रखा जाएगा।

माॅडिफाई साइलेंसर पर कार्यवाही

        अभियान के पहले ही दिन सघन चेकिंग दौरान यातायात पुलिस ने तीन दुपहिया वाहनों को मॉडिफाई साइलेंसर के साथ पकड़ा। वाहन चालकों के परिजनों को बुलाकर समझाइश दी गई तथा चालानी कार्रवाई की गई। पुलिस ने दोहराया है कि अभियान निरंतर जारी रहेगा और दोबारा उल्लंघन करने वालों पर कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

एसएसपी शशि मोहन का सख्त संदेश

          वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि मॉडिफाई साइलेंसर एवं हैवी हार्न लगे वाहन चालक स्वयं तत्काल ऐसे उपकरण हटवा लें। पुलिस चेकिंग में पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। रायगढ़ में कानून व्यवस्था और सार्वजनिक शांति से समझौता नहीं किया जाएगा।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

अग्निवीर भर्ती के सीईई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को मिलेगा निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ शारीरिक दक्षता परीक्षा की तैयारी के लिए पुलिस लाइन उर्दना में होगी प्रशिक्षण की व्यवस्थारायगढ़, 19 अगस्त 2026/ भारतीय...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS