spot_img
Wednesday, February 11, 2026
Wednesday, February 11, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

सोशल मीडिया पर गन के साथ रील पोस्ट करने वाले युवक पर रायगढ़ पुलिस की कड़ी वैधानिक कार्रवाई

एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन पर खरसिया – धरमजयगढ़ पुलिस ने त्वरित की कार्रवाई

सार्वजनिक मार्ग पर हथियारनुमा ईयरगन का प्रदर्शन कर दहशत फैलाने का मामला

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा

सोशल मीडिया पर गन के साथ रील पोस्ट करने वाले युवक पर रायगढ़ पुलिस की कड़ी वैधानिक कार्रवाई

एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन पर खरसिया – धरमजयगढ़ पुलिस ने त्वरित की कार्रवाई

सार्वजनिक मार्ग पर हथियारनुमा ईयरगन का प्रदर्शन कर दहशत फैलाने का मामला

युवक पर धारा 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत  प्रतिबंधात्मक कार्रवाई और युवक को कड़ी समझाइश

एसएसपी की चेतावनी – सोशल मीडिया पर माहौल बिगाड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, रायगढ़ पुलिस की “सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल कर रही निगरानी”

     रायगढ़, 11 फरवरी । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के संज्ञान में कुछ दिन पूर्व इंस्टाग्राम आईडी didar.Ali.927 से एक युवक द्वारा गन के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किए जाने की जानकारी आई थी। उक्त आपत्तिजनक वीडियो में युवक द्वारा सार्वजनिक स्थान पर हथियार का प्रदर्शन किया गया था, जिससे आमजन में भय का वातावरण निर्मित होने की आशंका थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी शशि मोहन सिंह द्वारा एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी और एसडीओपी खरसिया श्री प्रभात पटेल को संबंधित इंस्टा आईडी धारक के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

       जांच में उक्त इंस्टाग्राम आईडी धारक की पहचान वार्ड क्रमांक 09, पुरानी बस्ती खरसिया निवासी दीदार अली के रूप में हुई। पुष्टि हुई कि युवक वर्तमान में बेहरापारा, धरमजयगढ़ में उसके जीजा के घर रह रहा है तथा वीडियो धरमजयगढ़ के सार्वजनिक मार्ग पर बनाया गया था। इसके बाद टीआई अमित तिवारी के साथ खरसिया- धरमजयगढ़ पुलिस द्वारा युवक को तलब कर पूछताछ की गई।

        पूछताछ में अनावेदक दीदार अली पिता निषार अली, उम्र 33 वर्ष, निवासी पुरानी बस्ती खरसिया वार्ड क्रमांक 09, वर्तमान पता शेख अकरम परवेज का मकान, बेहरापारा वार्ड क्रमांक 09 धरमजयगढ़ ने बताया कि रील में प्रयुक्त हथियार छर्रावाला ईयरगन है, जिसके लिए लाइसेंस की आवश्यकता नहीं होती। तथापि, सार्वजनिक स्थान पर उसे खतरनाक हथियार की तरह प्रदर्शित कर सोशल मीडिया में अपलोड करना शांति एवं कानून व्यवस्था की दृष्टि से अनुचित पाया गया।

      सार्वजनिक स्थल पर हथियारनुमा वस्तु का प्रदर्शन कर दहशत का वातावरण निर्मित करने के कारण धरमजयगढ़ पुलिस द्वारा अनावेदक के विरुद्ध धारा 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई तथा उसे भविष्य में ऐसी गतिविधि से दूर रहने की कड़ी समझाइश दी गई है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह का कड़ा संदेश

         वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हथियारों का प्रदर्शन कर भय या दहशत फैलाने का प्रयास करने वालों पर सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। युवा वर्ग सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करें और कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाली किसी भी गतिविधि से दूर रहें। रायगढ़ पुलिस की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल सोशल मीडिया पर निगाह रखे हुये है

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

बोर्ड परीक्षा परिणाम के बाद कटाईपाली सी के विद्यार्थियों के लिए टी आर एन एनर्जी आयोजित करेगा अभिनंदन समारोह   – वायुनन्दन पांडे

बोर्ड परीक्षा परिणाम के बाद कटाईपाली सी के विद्यार्थियों के लिए टी आर एन एनर्जी आयोजित करेगा अभिनंदन समारोह   - वायुनन्दन पांडे रिपोर्ट ~...
Latest
बोर्ड परीक्षा परिणाम के बाद कटाईपाली सी के विद्यार्थियों के लिए टी आर एन एनर्जी ... सोशल मीडिया पर गन के साथ रील पोस्ट करने वाले युवक पर रायगढ़ पुलिस की कड़ी वैधानिक... ऑपरेशन अंकुश के तहत कोतरारोड़, लैलूँगा एवं तमनार क्षेत्र में #अवैध शराब पर ताबड़त... शातिर बाइक चोर विकेश दास महंत गिरफ्तार, पूंजीपथरा पुलिस ने न्यायिक रिमांड पर भेज... सप्ताह के भीतर मवेशी तस्करों पर थाना प्रभारी लैलूँगा की दूसरी बड़ी सफलता
नया बजाज बाइक ऑफर – अब नए फायदे, नई शुरुआत लैलूंगा।
राडा ऑटो एक्सपो के सफल सम...
धमाका ऑफर... श्री श्याम ऑटो मोबाइल्स लैलूँगा में अब नए ऑफर के साथ बजाज बाइक... प... ऐतिहासिक दिनः मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत एक साथ प्रदेश भर में 6414 जोड़... लैलूंगा नाली निर्माण पर वार्डवासियों का हंगामा! वार्ड क्रमांक 10 में काम रुकवाने... 🚨  लैलूंगा के ग्राम जामढोंढी में 6 वर्षीय मासूम की कुएं में डुबोकर हत्या, न...