spot_img
Thursday, February 12, 2026
Thursday, February 12, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

➤ बीट प्रणाली सशक्त कर अपराध मुक्त रायगढ़ की दिशा में तमनार पुलिस की पहल

➤ थाना प्रभारी तमनार ने ली ग्राम कोटवारों की बैठक में बीट सिस्टम को प्रभावी बनाने और ‘ऑपरेशन आघात’ की दी जानकारी

➤ बीट प्रणाली होगी और मजबूत, गांव-गांव तक सक्रिय रहेगा पुलिस का सूचना तंत्र

➤ ऑपरेशन आघात’ के तहत अवैध शराब, गांजा और जुआ-सट्टा पर पूर्ण प्रतिबंध के निर्देश

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा

➤ बीट प्रणाली सशक्त कर अपराध मुक्त रायगढ़ की दिशा में तमनार पुलिस की पहल

➤ थाना प्रभारी तमनार ने ली ग्राम कोटवारों की बैठक में बीट सिस्टम को प्रभावी बनाने और ‘ऑपरेशन आघात’ की दी जानकारी

➤ बीट प्रणाली होगी और मजबूत, गांव-गांव तक सक्रिय रहेगा पुलिस का सूचना तंत्र

➤ ऑपरेशन आघात’ के तहत अवैध शराब, गांजा और जुआ-सट्टा पर पूर्ण प्रतिबंध के निर्देश

➤ ग्राम कोटवारों को जिम्मेदारी—मुसाफिर पंजी संधारण और संदिग्ध गतिविधियों की तत्काल सूचना

➤ साइबर अपराध और सड़क सुरक्षा पर विशेष जागरूकता, हेलमेट और यातायात नियम पालन पर जोर

        रायगढ़, 12 फरवरी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में अपराध मुक्त रायगढ़ के लक्ष्य को लेकर जिले में सूचनातंत्र को मजबूत करने तथा बीट पुलिस व्यवस्था को प्रभावी बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं । एसएसपी श्री शशि मोहन द्वारा सभी राजपत्रित पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को *बीट प्रणाली* को प्रभावी बनाये जाने निर्देशित किया गया है ।  इसी क्रम में थाना तमनार में थाना प्रभारी निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर द्वारा ग्राम कोटवारों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें पुलिस-जन सहयोग को सुदृढ़ करने और *“ऑपरेशन आघात”* के तहत अवैध गतिविधियों पर कठोर कार्रवाई के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।

        बैठक में थाना प्रभारी ने बताया कि प्रत्येक ग्राम के लिए बीट प्रभारी नियुक्त हैं और ग्राम कोटवारों को उनके साथ नियमित संपर्क बनाए रखना होगा, ताकि गांव स्तर पर होने वाली प्रत्येक गतिविधि की सूचना समय पर पुलिस तक पहुंचे। उन्होंने स्पष्ट किया कि नवपदस्थ एसएसपी की मंशा के अनुरूप बीट प्रणाली को सक्रिय एवं जवाबदेह बनाया जाएगा, जिससे अपराध नियंत्रण के साथ घटना-दुघर्टना में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई संभव हो सके।

         थाना प्रभारी ने *ऑपरेशन आघात* के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि तमनार क्षेत्र में अवैध शराब, गांजा, जुआ-सट्टा तथा खुडखुडिया जैसी गैरकानूनी गतिविधियों को पूर्णतः प्रतिबंधित करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कोटवारों को निर्देशित किया कि गांव में यदि कहीं भी इस प्रकार की गतिविधि संचालित होती दिखे तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।

          बैठक में सामाजिक जिम्मेदारियों पर भी विशेष बल दिया गया। बच्चों की परीक्षाओं को दृष्टिगत रखते हुए गांवों में अनावश्यक डीजे अथवा तेज ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग पर नियंत्रण रखने, समझाइश देने तथा आवश्यकता पड़ने पर पुलिस को अवगत कराने कहा गया। साथ ही प्रत्येक गांव में मुसाफिर पंजी संधारित करने, बाहरी व्यक्तियों, जड़ी-बूटी बेचने वाले फेरीवालों, सोना-चांदी चमकाने वाले घुमंतू व्यक्तियों का विवरण दर्ज करने तथा संदिग्ध स्थिति में उन्हें गांव से हटाने की प्रक्रिया अपनाने के निर्देश दिए गए।

         थाना प्रभारी ने बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करते हुए ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपाय बताए तथा ग्रामीणों तक यह जानकारी पहुंचाने का आग्रह किया। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए शराब सेवन के बाद वाहन न चलाने, दोपहिया वाहन चालकों को अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने और यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश देने को कहा गया।

      तमनार पुलिस द्वारा आयोजित यह बैठक पुलिस-जन संवाद को मजबूत करने और ग्राम स्तर पर अपराध की रोकथाम के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके माध्यम से अपराध मुक्त एवं सुरक्षित क्षेत्र की दिशा में ठोस आधार तैयार किया जा रहा है।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

ऑपरेशन_आघात में कोतवाली पुलिस की अवैध शराब और लैलूँगा पुलिस की गांजा तस्कारों पर कार्रवाईलैलूँगा में 3 किलो गांजा जप्त, दो तस्कर गिरफ्तार, एक...

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन पर #ऑपरेशन_आघात से अवैध मादक पदार्थों पर होगा सख्त प्रहारऑपरेशन_आघात में कोतवाली पुलिस...
Latest
➤ बीट प्रणाली सशक्त कर अपराध मुक्त रायगढ़ की दिशा में तमनार पुलिस की पहल

...
ऑपरेशन_आघात में कोतवाली पुलिस की अवैध शराब और लैलूँगा पुलिस की गांजा तस्कारों पर... श्री श्याम ऑटो मोबाइल्स लैलूँगा में बाइक खरीदी पे पाएं आकर्षक उपहार रायगढ़ रेलवे स्टेशन में यात्रियों की सेहत से खिलवाड़!

एक्सपायरी डेट गुजरन...
बोर्ड परीक्षा परिणाम के बाद कटाईपाली सी के विद्यार्थियों के लिए टी आर एन एनर्जी ... सोशल मीडिया पर गन के साथ रील पोस्ट करने वाले युवक पर रायगढ़ पुलिस की कड़ी वैधानिक... ऑपरेशन अंकुश के तहत कोतरारोड़, लैलूँगा एवं तमनार क्षेत्र में #अवैध शराब पर ताबड़त... शातिर बाइक चोर विकेश दास महंत गिरफ्तार, पूंजीपथरा पुलिस ने न्यायिक रिमांड पर भेज... सप्ताह के भीतर मवेशी तस्करों पर थाना प्रभारी लैलूँगा की दूसरी बड़ी सफलता
नया बजाज बाइक ऑफर – अब नए फायदे, नई शुरुआत लैलूंगा।
राडा ऑटो एक्सपो के सफल सम...