WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

ऑपरेशन अंकुश” के तहत जुआ रेड की कार्रवाई— कृष्णापुर डैम के पास जुआ खेलते तीन जुआरी गिरफ्तार

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37

ऑपरेशन अंकुश” के तहत जुआ रेड की कार्रवाई— कृष्णापुर डैम के पास जुआ खेलते तीन जुआरी गिरफ्तार

कोतरारोड़ पुलिस की छापेमार कार्रवाई, जुआ फड़ से नगदी 5,600 रुपये और ताश की गड्डी जब्त

मुखबिर सूचना पर त्वरित एक्शन, आरोपियों के विरुद्ध जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज

            रायगढ़, 26 फरवरी । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन पर जिले में जुआ और सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए “ऑपरेशन अंकुश” के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 25 फरवरी की रात थाना कोतरारोड़ पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कृष्णापुर डैम के पास कुछ व्यक्ति तासपत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक मोहन भारद्वाज के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मौके पर छापेमार कार्रवाई की गई, जहां तीन व्यक्ति जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़े गए।

     पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपियों में परमेश्वर चौहान पिता घुरवा चौहान उम्र 32 वर्ष निवासी बांजीनपाली रायगढ़, राजकुमार ब्रज पिता छोटेलाल ब्रज उम्र 36 वर्ष निवासी रामभांटा रायगढ़ और तुलसी चौहान पिता भोगीलाल चौहान उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम मल्दा थाना पुसौर जिला रायगढ़* शामिल हैं। पुलिस ने जुआ फड़ और आरोपियों के कब्जे से कुल 5,600 रुपये नगद एवं 52 पत्ती ताश की गड्डी जब्त की है। आरोपियों के कृत्य पर थाना कोतरारोड़ में धारा 3, 2 छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत विधिवत कार्रवाई की गई है।

        इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज के साथ प्रधान आरक्षक बाबूलाल पटेल, आरक्षक संदीप कौशिक, चुडामणी गुप्ता एवं शिवा प्रधान की सराहनीय भूमिका रही। रायगढ़ पुलिस द्वारा “ऑपरेशन अंकुश” के तहत जिले में जुआ-सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और ऐसे मामलों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

1700 विद्यार्थियों ने लिया साइबर सुरक्षा का संकल्प, रायगढ़ में स्कूल-कॉलेजों तक पहुंचा “साइबर जागृति अभियान

QR Code से जागरूकता की शुरुआत, सोशल मीडिया से लेकर ऑनलाइन ठगी तक विद्यार्थियों को दी साइबर सुरक्षा की जानकारीOTP किसी से साझा नहीं,...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS