बड़ी खबर : जनपद पंचायत लैलूंगा के ग्राम पंचायत लारीपानी की पीडीएस दुकान में चोरों का धावा…40 से 45 बोरा चावल पार

spot_img

लैलूंगा :- जनपद पंचायत लैलूंगा अंतर्गत ग्राम पंचायत लारीपानी में बीती रात बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। जानकारी के अनुसार पीडीएस (सार्वजनिक वितरण प्रणाली) दुकान में अज्ञात चोरों ने धावा बोलते हुए लगभग 40 से 45 बोरा चावल पार कर दिया।

बताया जा रहा है कि दिनांक 27/02/2026 को ही पीडीएस दुकान में खाद्यान्न सामग्री का भंडारण किया गया था। भंडारण के अगले ही दिन रात के अंधेरे में चोरों ने दुकान को निशाना बना लिया। सुबह जब ग्रामीणों और जिम्मेदार कर्मचारियों को घटना की जानकारी मिली तो पूरे गांव में हड़कंप मच गया।

ग्रामीणों का कहना है कि इतने बड़े पैमाने पर चोरी होना प्रशासनिक लापरवाही की ओर इशारा करता है। सवाल यह उठ रहा है कि आखिर भंडारण के तुरंत बाद ही चोरों को कैसे जानकारी मिली? क्या यह अंदरूनी मिलीभगत का मामला है या सुरक्षा व्यवस्था में भारी चूक?

मौके पर पहुंचकर जांच की मांग तेज हो गई है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से जल्द कार्रवाई और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है। पीडीएस का चावल गरीब परिवारों के लिए जीवन रेखा माना जाता है, ऐसे में इस तरह की चोरी से जरूरतमंद हितग्राहियों पर सीधा असर पड़ेगा।

सूत्रों के अनुसार मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है और जांच प्रारंभ की जा रही है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस बड़ी चोरी की गुत्थी को कब तक सुलझा पाता है।

 क्या गरीबों का हक सुरक्षित है?
कौन है इस चोरी के पीछे?
 क्या होगी सख्त कार्रवाई?

इस खबर पर अपडेट जरी है……………………..

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

थाने में घुसकर IPS से बत्तमीजी, आरोपी धीरज को दबंगई के साथ उठा ले जाने वाले आरोपों के बाद भाजपा नेता रवीन्द्र तिवारी के...

पीड़िता पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी और आदिवासी समाज को लेकर बयान का मामला, भाजपा नेता रवीन्द्र तिवारी के खिलाफ FIRअंबिकापुर। अनुपम वस्त्रालय प्रकरण से...

CHHATTISGARH NEWS

थाने में घुसकर IPS से बत्तमीजी, आरोपी धीरज को दबंगई के साथ उठा ले जाने वाले आरोपों के बाद भाजपा नेता रवीन्द्र तिवारी के...

पीड़िता पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी और आदिवासी समाज को लेकर बयान का मामला, भाजपा नेता रवीन्द्र तिवारी के खिलाफ FIRअंबिकापुर। अनुपम वस्त्रालय प्रकरण से...

RAIGARH NEWS

महिला थाना पुलिस ने टारपाली स्कूल में बच्चों को किया जागरूक, गुड टच-बैड टच से लेकर साइबर सुरक्षा और यातायात नियमों की दी जानकारी

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़      रायगढ़, 6 अक्टूबर । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन एवं डीएसपी सुश्री उन्नति ठाकुर के...