spot_img
Saturday, February 28, 2026
Saturday, February 28, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

कृषक उन्नति योजना के तहत होली से पहले किसानों के खाते में हुई धन वर्षा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जिले के 72,693 किसानों के खातों में अंतरित की 349.59 करोड़ रुपए

कृषक उन्नति योजना के तहत होली से पहले किसानों के खाते में हुई धन वर्षा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जिले के 72,693 किसानों के खातों में अंतरित की 349.59 करोड़ रुपए

किसानों का पुष्पहार और प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मानित
किसानों ने कहा अब होली की खुशी होगी दुगुनी, जताया आभार

नगर निगम ऑडिटोरियम रायगढ़ में आयोजित हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम

रायगढ़, 28 फरवरी 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने होली के त्योहार से ठीक पहले प्रदेश के अन्नदाताओं की झोली खुशियों से भर दी है। शनिवार को बिलासपुर जिला के विकासखण्ड बिल्हा अंतर्गत ग्राम रहंगी में आयोजित आदान सहायता राशि वितरण समारोह एवं वृहद किसान सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री ने एक सिंगल क्लिक के जरिए प्रदेश के 25 लाख 28 हजार किसानों के खातों में 10 हजार करोड़ रुपए से अधिक की राशि अंतरित की। कृषक उन्नति योजना के तहत अकेले रायगढ़ जिले के 72,693 किसानों को 349 करोड़ 59 लाख रुपए की सौगात मिली है। जैसे ही मोबाइल पर राशि जमा होने के संदेश पहुंचे, वैसे ही जिले के किसानों में उत्साह का माहौल देखा गया।
           इस अवसर पर वर्चुअल माध्यम से किसानों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि आज का दिन किसानों के सम्मान और स्वाभिमान का दिन है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को पूरा करते हुए 3100 रुपए प्रति क्विंटल धान की कीमत का वादा धरातल पर उतर चुका है। मुख्यमंत्री ने कहा, हमने वादा किया था कि किसान भाई होली का त्योहार धूमधाम से मना सकें, इसलिए त्योहार से पहले यह राशि जारी की गई है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष न तो बारदाने की कमी हुई और न ही भुगतान में देरी।

डबल इंजन सरकार किसानों के प्रति संवेदनशील – राज्यसभा सांसद

नगर निगम ऑडिटोरियम पंजरी प्लांट में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और राज्य में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार किसानों के प्रति संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री साय ने सत्ता संभालते ही गरीब एवं जरूरतमंदों को पात्रतानुसार 18 लाख आवास स्वीकृति, प्रति एकड़ 21 क्विंटल एवं प्रति क्विंटल 3100 रुपए की दर पर धान खरीदी और महिलाओं को आर्थिक रुप से सशक्त बनाने महतारी वंदन योजना जैसे वादों को पूरा किया है।
           नगर निगम महापौर श्री जीवर्धन चौहान ने कहा कि होली से पहले किसानों को मिली यह राशि उनकी खुशियों को दोगुना करेगी और आगामी खरीफ फसल की तैयारी में सहायक सिद्ध होगी। जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सुषमा खलखो ने कहा कि किसानों को योजनाओं का सीधा लाभ मिल रहा है और अब उन्हें साहूकारों पर निर्भर नहीं रहना पड़ रहा। श्री गोपाल अग्रवाल ने कहा कि शासन की योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं और किसानों को मिली सहायता राशि सरकार के संकल्प का प्रमाण है। जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुजाता चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार अपने सभी वादे निभा रही है और किसान हित सर्वोपरि है। सभापति श्री डिग्रीलाल साहू ने कहा कि किसानों को बेहतर समर्थन मूल्य और समय पर भुगतान मिल रहा है, जिससे वे समृद्धि की ओर अग्रसर हैं।      
               कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने बताया कि जिले के 72,693 किसानों को कृषक उन्नति योजना अंतर्गत आदान सहायता राशि प्रदान की गई है, जिससे उनकी होली की खुशियां बढ़ेंगी। कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले सभी विकासखंड मुख्यालयों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान किसानों में उत्साह का माहौल रहा। उप संचालक कृषि श्री अनिल वर्मा ने बताया कि धान बोनस की राशि एकमुश्त किसानों के खातों में जमा की गई है। उन्होंने बताया कि धरमजयगढ़ विकासखंड में 13,802 किसानों के खातों में 73.53 करोड़ रुपए, पुसौर में 16,115 किसानों के खातों में 73.34 करोड़ रुपए, खरसिया में 13191 किसानों के खातों में 59.32 करोड़, रायगढ़ के 10378 किसानों के खातों में 49.12 करोड़, तमनार 6190 किसानों के खातों में 25.28 करोड़ रुपए, घरघोड़ा 4613 किसानों के खातों में 23.81 करोड़ रुपए और लैलूंगा के 8404 किसानों के खातों में 45.19 करोड़ रुपए की राशि अंतरित की गई। कृषक उन्नति योजना के तहत मोटा धान पर 731 रुपए और पतला धान पर 711 रुपए प्रति क्विंटल की दर से यह सहायता प्रदान की गई है।

किसानों का पुष्पहार और प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मानित

कार्यक्रम के दौरान जब किसानों को अंतरण प्रमाण पत्र देकर और पुष्पहार पहनाकर सम्मानित किया गया, तो उनकी खुशी देखते ही बन रही थी। ग्राम तरेकेला के तुषार चौधरी के खाते में 6 लाख 93 हजार रुपए की बोनस राशि आई है। तुषार ने गदगद होकर कहा कि इतनी बड़ी राशि से उनके घर के सारे अधूरे काम पूरे हो जाएंगे। वहीं, कोतरा के पुष्पेंद्र मोहन पटेल को 4.88 लाख रुपए और ननसिया के लक्ष्मण पटेल को 2.50 लाख रुपए प्राप्त हुए। इन किसानों ने कहा कि मुख्यमंत्री ने होली से पहले यह राशि देकर उनके त्योहार के रंगों को और भी गहरा कर दिया है। अब वे अगली फसल की तैयारी और भी उत्साह के साथ करेंगे। जिला स्तरीय कार्यक्रम में जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री रामश्याम डनसेना, श्री श्रीकांत सोमावार, श्री सुभाष पाण्डेय, श्री रत्थू गुप्ता, श्री पावन अग्रवाल, श्रीमती मधु पटेल, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिजीत बबन पठारे सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

मुख्यमंत्री साय ने महिला कृषक बसंती को दी बधाई

प्रोत्साहन राशि मिलने पर बसंती ने मुख्यमंत्री का जताया आभार रायपुर। जगदलपुर के वीर सावरकर भवन में आयोजित आदान सहायता राशि वितरण कार्यक्रम के दौरान...
Latest
मुख्यमंत्री साय ने महिला कृषक बसंती को दी बधाई किसानों के सम्मान और समृद्धि के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार राज्य की प्रगति और सशक्त होते आधारभू... मैनपुर के जंगल में माओवादी डम्प का बड़ा खुलासा, 46 लाख नगद समेत हथियार बरामद एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन पर खरसिया, घरघोड़ा, लैलूँगा , भूपदेवपुर और धरमज... Crime : “ऑपरेशन प्रहार” की बड़ी कार्रवाई, ब्राउन शुगर और गांजा के साथ तीन आरोपी ... जिला जेल में 5 दिवसीय योग शिविर का समापन

योग को दिनचर्या में शामिल करने क...
होली के मद्देनजर रायगढ़ पुलिस की सख्त कार्रवाई — 40 नाबालिग वाहन चालक पकड़े गए, ... कृषक उन्नति योजना के तहत होली से पहले किसानों के खाते में हुई धन वर्षा

मु...
कलेक्टर एवं एसएसपी का जिला जेल रायगढ़ में आकस्मिक निरीक्षण

स्वच्छता, सुरक...