spot_img
Thursday, March 5, 2026
Thursday, March 5, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

रायपुर पुलिस कमिश्नर का पता बदला: जानिये अब कहां है पुलिस कमिश्नर दफ्तर

रायपुर 5 मार्च 2026। रायपुर में पुलिस प्रशासन से जुड़ा एक बड़ा बदलाव हुआ है। पुलिस कमिश्नर कार्यालय को नए स्थान पर स्थानांतरित कर दिया गया है। अब पुलिस कमिश्नर (CP) का कार्यालय C-3 बंगले से संचालित होगा। यह वही बंगला है, जहां पूर्व में डिप्टी सीएम और गृह मंत्री विजय शर्मा निवास करते थे।

कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने के बाद रायपुर में पुलिस कमिश्नर कार्यालय की शुरुआत पुराने राजस्व कमिश्नर कार्यालय से की गई थी। शुरुआती दौर में अस्थायी व्यवस्था के तहत वहीं से कामकाज संचालित हो रहा था। लेकिन प्रशासनिक आवश्यकताओं और बेहतर सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए अब इसे C-3 बंगले में शिफ्ट कर दिया गया है।

नए कार्यालय में आज से पहले पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने बैठना शुरू कर दिया है। उनके साथ अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर (Add. CP) अमित तुकाराम कांबले भी नए कार्यालय से ही अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। इससे पुलिस मुख्यालय से जुड़े सभी उच्चस्तरीय निर्णय और प्रशासनिक गतिविधियां अब नए पते से संचालित होंगी।

सूत्रों के अनुसार, C-3 बंगले को पुलिस कमिश्नर कार्यालय के अनुरूप तैयार किया गया है। यहां सुरक्षा व्यवस्था, मीटिंग हॉल, कंट्रोल रूम और अधिकारियों के लिए आवश्यक कार्यालयीन सुविधाएं विकसित की गई हैं। माना जा रहा है कि इस बदलाव से प्रशासनिक कार्यों में और अधिक सुव्यवस्था आएगी तथा आम जनता की शिकायतों के निराकरण की प्रक्रिया भी तेज होगी।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

नक्सली डंप ढूंढने गए जवानों से हुई मुठभेड़, 01 सशस्त्र माओवादी ढेर, भारी मात्रा में हथियार व नक्सली सामग्री बरामद

जगदलपुर। थाना गीदम क्षेत्रांतर्गत ग्राम गुमलनार, गिरसापारा एवं नेलगोड़ा के मध्य जंगल-पहाड़ क्षेत्र में नक्सली सामग्री एवं हथियार डम्प होने की विश्वसनीय सूचना प्राप्त...
Latest
नक्सली डंप ढूंढने गए जवानों से हुई मुठभेड़, 01 सशस्त्र माओवादी ढेर, भारी मात्रा ... Rajya Sabha Election 2026: भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा ने भरा नामांकन, CM विष्... ICC T20 World Cup 2026 सेमीफाइनल: इंग्लैंड के खिलाफ इन 11 खिलाड़ियों के साथ उतर ... राज्यपाल डेका ने आर्चरी खिलाड़ियों को 5-5 हजार देने की घोषणा की CG : राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा ने संभाला पदभार, सीएम साय ने ... रायपुर पुलिस कमिश्नर का पता बदला: जानिये अब कहां है पुलिस कमिश्नर दफ्तर मुख्यमंत्री निवास में होली के रंगों की बौछार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अधिक... CG – होली मनाने घर जा रहे बाइक सवार भाई-बहन को पिकअप ने रौंदा, भाई की मौके पर हु... आदिवासी राजनीति में भूचाल, महेंद्र सिदार बनाएंगे अपनी नई पार्टी!
CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में गर्मी ने पकड़ी रफ्तार, रायपुर में इतने डिग्री ...