वाड्रफनगर के वार्ड 05 में भव्य होली मिलन समारोह,


वाड्रफनगर के वार्ड 05 में भव्य होली मिलन समारोह, लोगों ने रंग-गुलाल के साथ मनाया उत्सव

नरेंद्र मिश्रा
बलरामपुर/वाड्रफनगर,

वाड्रफनगर नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 05 स्थित चंदौरीपारा में शुक्रवार की संध्या युवा सेवा समिति के तत्वावधान में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और रंग-गुलाल के साथ होली पर्व की खुशियां साझा कीं।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मंडल अध्यक्ष वाड्रफनगर धीरेंद्र द्विवेदी उपस्थित हुए। समिति के आयोजकों द्वारा उनका स्वागत किया गया। अपने संबोधन में  मंडल अध्यक्ष  ने सभी को होली के पावन पर्व की शुभकामनाएं देते हुए समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया।
वार्ड पार्षद  रामकुमार कुशवाहा ने कहा कि होली मिलन जैसे आयोजन बसंत ऋतु के आगमन के साथ नई ऊर्जा और उत्साह का प्रतीक हैं। इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं। कार्यक्रम में कई गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति ने आयोजन की शोभा बढ़ाई।
लोकगीतों और डीजे की मधुर धुनों के बीच महिलाएं, बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और जमकर नृत्य किया। आयोजन समिति की ओर से सभी उपस्थित लोगों के लिए रंग-गुलाल, मिठाई और भोजन की व्यवस्था भी की गई थी।
समिति के आयोजकों ने बताया कि इस कार्यक्रम की शुरुआत पिछले वर्ष से की गई है, जिसका मुख्य उद्देश्य क्षेत्र की सांस्कृतिक परंपराओं और धरोहर को जीवंत बनाए रखना है। स्थानीय निवासियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र में उत्साह और भाईचारे को बढ़ाने वाला बताया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में समिति के सदस्य डॉ. अश्विनी चौबे,बबलू तिवारी,रितेश तिवारी, विद्यांशु जायसवाल, गिरीश सोनी,डॉ.आशुतोष त्रिपाठी ,शिवम श्रीवास, लड्डू सिंह एवं  ने सक्रिय भूमिका निभाई तथा अंत में सभी उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

बिलासपुर संभाग हेड
बिलासपुर संभाग हेड
बिलासपुर संभाग हेड
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

आकाशीय बिजली का कहर… चपेट में आने से 5 लोगों की मौत, कई जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

झारखंड। इन दिनों देशभर में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कहीं धूप तो कहीं छाव देखने को मिल रहे हैं। वहीं झारखंड में...

CHHATTISGARH NEWS

BREAKING: राजधानी के ज्वेलर्स दुकान में फिर चोरी का मामला, प्रसिद्ध ज्वेलर्स के दो सेल्समैन जेवर लेकर फरार

रायपुर। रायपुर के देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध अनोपचंद तिलोकचंद ज्वेलर्स में लाखों रुपये के जेवरात लेकर फरार होने का मामला सामने...

RAIGARH NEWS

ग्राम कुडुमकेला में अवैध शराब पर घरघोड़ा पुलिस ने चलाया विशेष अभियान, 26 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार

आरोपी महिला से अवैध शराब, शराब बिक्री रकम भी जब्त, आबकारी एक्ट के तहत की गई कार्रवाईनशे और अवैध शराब के कारोबारियों के लिए...