WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

पत्थलगांव के क्रांतिकारी विचारधारक , आपातकाल के पुरजोर विरोधी ; निःस्वार्थ राष्ट्रवादी नेता श्री रामकरण अग्रवाल (गुप्ता) जी की 11वीं पुण्यतिथि आज… “रामकरण किसी व्यक्ति का नाम नहीं , बल्कि एक संघर्ष भरी विचारधारा का नाम है” : अधिवक्ता बजरंग शर्मा

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37
spot_img

पत्थलगांव के क्रांतिकारी विचारधारक , आपातकाल के पुरजोर विरोधी ; निःस्वार्थ राष्ट्रवादी नेता श्री रामकरण अग्रवाल (गुप्ता) जी की 11वीं पुण्यतिथि आज… “रामकरण किसी व्यक्ति का नाम नहीं , बल्कि एक संघर्ष भरी विचारधारा का नाम है” : अधिवक्ता बजरंग शर्मा

बात 70 के दशक की थी जब ग्राम तमता के एक छोटे से कारोबारी कपूरचंद अग्रवाल का बड़ा बेटा श्री रामकरण गुप्ता इंजीनियर बनकर शहर से आया जिससे पूरे परिवार और खानदान मे खुशी का ठिकाना नही था किन्तु अचानक देश की राजनिती मे एक बड़ा भू-चाल आया, और देश के राष्ट्रपति फखरुदीन अली अहमद ने 25 जून 1975 को तत्कालिन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा पेश आपातकाल के अध्यादेश मे हस्ताक्षर कर दिये ।

भारतीय संविधान की धारा 352 का दुरुपयोग करके देश के इतिहास मे एक काला अध्याय जुड़ते ही नागरिकों के मूल अधिकारों को समाप्त कर दिया गया समाचार पत्रों पर पाबन्दी लग गयी लोगों के विचारों की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता वाला उपबन्ध समाप्त कर दिया गया सारे देश मे हाहाकार मच गया था तत्कालिन मध्यप्रदेश के रायगढ़ जिले (जशपुर जिला सामिल) मे प्रशासन के अत्याचारों की शुरुवात हुई पूरे रायगढ़ जिले मे उस समय कांग्रेस का वर्चस्व था और कोई भी आपातकाल का विरोध करने के लिए सामने नही आ रहा था ऐसे नाजूक समय मे उच्च शिक्षित युवा रामकरण गुप्ता अकेले ने ही देश के संविधान को पुनस्थापित करने का झंडा उठाते हुये केन्द्र सरकार से टक्कर लेने की ठानी ।

इंदिरा गांधी द्वारा पूरे देश मे आपातकाल के नाम से दमन चक्र शुरू किया गया और रामकरण गुप्ता सहित उसके सभी सांथियों को रायगढ़ जिला जेल में 21 माह तक बंद कर अनेकों यातनाएं दी गयी । देश के कुछ हिस्सों मे माफीनामा लिखवाकर कुछ मिसाबन्दीयों को जेल से रिहा किया गया किन्तु संविधान के प्रति निष्ठा दोहराते हुये रामकरण गुप्ता ने अपने परिवार के भारी दबाव के बावजूद माफीनामे पर हस्ताक्षर करने से इन्कार कर दिया और जेल मे यातना सहते हुये जेल से ही 21 महिने तक आपातकाल हटाने का आंदोलन जेल से ही करते रहे। जिससे पूरे छ०ग० मे आपातकाल के विरुद्ध माहौल तैयार हुआ जेल से रिहा होने के बाद रामकरण गुप्ता द्वारा जनसंघ की सदस्यता लेकर कांग्रेस के भ्रष्टाचार और अत्याचारों के विरुद्ध उंचे स्वर से आवाज उठाई। जनसंघ तथा बाद मे भाजपा में संगठन के शिल्पी की तरह पार्टी को तरासने का काम रामकरण गुप्ता द्वारा 3 दशकों तक किया गया इस अवधी में उनके द्वारा सैंकड़ो पदयात्राएं एवं धरना प्रदर्शन करते हुए आज की भाजपा की मजबूत निव तैयार की तथा उन्होने भाजपा सरकार के किसी भी लाभकारी पद को स्वीकार नही करते हुए निः स्वार्थ आजीवन संगठन का कार्य किया , गुप्ता जैसे अनेकों कार्यकर्ताओं के बलिदान के कारण ही देश मे आज नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व मे ये राष्ट्रवादी सरकार चल रही है ।

10 मार्च 2015 को इस राष्ट्रवादी नेता रामकरण गुप्ता का पत्थलगांव में निधन हो गया उनके चले जाने के बाद राजनिती में हुई रिक्तता की भरपाई आज तक नही हो पायी मूलतः रामकरण गुप्ता किसी व्यक्ति का नाम नही बल्कि एक संघर्ष भरी उस विचारधारा का नाम है जो प्रतिकूल समय मे भी संविधान और राष्ट्र रक्षा करने की प्रेरणा देती है ओजस्वी , जुझारू और क्रांतिकारी नेता स्व० रामकरण गुप्ता की आज 11वीं पुण्यतिथी पर मेरा सस्नेह स्मरण और शत् शत् नमन ।

बजरंग शर्मा अधिवक्ता पत्थलगांव

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

नाबालिग का शारीरिक शोषण, शिकायत पर कापू पुलिस की त्वरित कार्रवाई

अभियान संवेदना” का असर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी की तलाश में कापू पुलिस ने बिछाया मुखबिरों का जाल, गांव पहुंचते ही पकड़ा      रायगढ़,...

CHHATTISGARH NEWS

नाबालिग का शारीरिक शोषण, शिकायत पर कापू पुलिस की त्वरित कार्रवाई

अभियान संवेदना” का असर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी की तलाश में कापू पुलिस ने बिछाया मुखबिरों का जाल, गांव पहुंचते ही पकड़ा      रायगढ़,...

RAIGARH NEWS

नाबालिग का शारीरिक शोषण, शिकायत पर कापू पुलिस की त्वरित कार्रवाई

अभियान संवेदना” का असर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी की तलाश में कापू पुलिस ने बिछाया मुखबिरों का जाल, गांव पहुंचते ही पकड़ा      रायगढ़,...