CG Budget Session: रायपुर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट पर सदन में घमासान, मंत्री अरुण साव ने जांच कराने का किया ऐलान

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मंगलवार को ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की जांच कराए जाने की घोषणा की. सदन में सत्ता पक्ष के ही विधायकों के स्मार्ट सिटी के कार्य में भ्रष्टाचार को लेकर घेरा, जिसके बाद मंत्री ने जांच की घोषणा की. सत्ता पक्ष के विधायक सुनील सोनी ने कहा कि रायपुर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में 30 करोड़ का काम हुआ है. अकेले म्यूजिकल फाउंटेन में 5.24 करोड़ का खर्च हुआ है. हमारी शिकायत पर ही केंद्र सरकार ने जांच कराई थी. जांच में 18 लाख खर्च हुए थे, जांच रिपोर्ट पटल पर रखी जाए.

सुनील सोनी के अलावा भाजपा विधायक अजय चंद्राकर और धर्मलाल कौशिक ने भी स्मार्ट सिटी के कार्य में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया. इस पर मंत्री अरुण साव ने कहा कि किसी भी शिकायत और गड़बड़ी का परीक्षण कराएंगे. दोषी पर कारवाई भी होगी. सदन की कार्यवाही के दौरान कांग्रेस विधायक द्वारिकाधीश यादव ने में ध्यानाकर्षण में शिरपुर महोत्सव में आय-व्यय एवं संचालन व्यवस्था में अनियमितता का मुद्दा उठाया. जवाब देते हुए संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि महोत्सव के आयोजन के लिए 15 लाख रुपए का आबंटन किया गया. चिन्हारी पोर्टल में सभी जानकारी उपलब्ध है.

उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा 10 लाख रुपए प्रचार के लिए खर्च किया गया. यह कहना उचित नहीं है कि अनियमितता हुई है. बाहर से आए गेस्ट को कोई भुगतान नहीं किया है. इस पर द्वारकाधीश यादव ने कहा कि हंसराज रघुवंशी 60 लाख रुपए एक कार्यक्रम का लेता है. इस पर राजेश अग्रवाल ने कहा कि यह कहना गलत है कि बाहर से आए गेस्ट कलाकार को भुगतान नहीं किया गया.

मंत्री ने बताया कि प्रशासन के द्वारा ऑनरिकॉर्ड भुगतान किया गया है. इस पर विधायक ने कहा कि क्या भुगतान का जांच करेंगे. इस पर संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने जांच करने की बात कही.

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

सीएम हेल्पलाइन बना आमजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यमलैलूँगा की भगवती चंद्रा को मिला उज्ज्वला योजना का गैस कनेक्शन

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ रायगढ़, 3 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री की जनकेंद्रित सुशासन व्यवस्था के तहत संचालित सीएम हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों की समस्याओं...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

जिला जेल का कलेक्टर एवं एसएसपी ने किया आकस्मिक निरीक्षणजेल में सुरक्षा व्यवस्था एवं बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की ली जानकारीजेल...

रायगढ़, 3 जुलाई 2026/ कलेक्टर  मयंक चतुर्वेदी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह ने शुक्रवार को जिला जेल रायगढ़ का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस...