spot_img
Friday, March 13, 2026
Friday, March 13, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

बस्तर में 108 माओवादी करेंगे आत्मसमर्पण, ‘पूना मारगेम’ पहल के तहत मुख्यधारा में वापसी

जगदलपुर । बस्तर में माओवादी हिंसा के खिलाफ चल रहे अभियान के बीच बुधवार को 108 माओवादी कैडर समाज की मुख्यधारा में लौटेंगे। ‘पूना मारगेम : पुनर्वास से पुनर्जीवन’ पहल के तहत दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी (डीकेएसजेडसी) से जुड़े ये माओवादी जगदलपुर के शौर्य भवन, पुलिस कोऑर्डिनेशन सेंटर, लालबाग में आयोजित कार्यक्रम में आत्मसमर्पण करेंगे।

दोपहर दो बजे होने वाले इस कार्यक्रम में पुलिस, केंद्रीय सुरक्षा बलों के अधिकारी, जिला प्रशासन के प्रतिनिधि और समाज के वरिष्ठ नागरिक मौजूद रहेंगे। आत्मसमर्पण करने वाले माओवादी हिंसा का रास्ता छोड़कर सामान्य जीवन की ओर कदम बढ़ाएंगे।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक समर्पण करने वाले कैडरों से मिली जानकारी के आधार पर सुरक्षा बलों ने बीजापुर सहित बस्तर रेंज के कई जिलों में जंगलों में छिपाकर रखे हथियार, विस्फोटक और अन्य सामग्री की बड़ी डंप बरामद की है। इन बरामद सामग्री को कार्यक्रम में प्रदर्शित भी किया जाएगा।

पुलिस के अनुसार पिछले दो वर्षों में बस्तर में 2700 से अधिक माओवादी कैडर आत्मसमर्पण कर चुके हैं। शासन की पुनर्वास नीति के तहत समर्पित माओवादियों को आर्थिक सहायता, आवास, प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर दिए जा रहे हैं।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

CG Assembly: दुग्ध उत्पादन पर घिरी सरकार, अजय चंद्राकर बोले- अभी आत्मनिर्भर नहीं प्रदेश

CG Assembly: विधानसभा बजट सत्र के प्रश्नकाल में गौवंश, कृत्रिम गर्भाधान, दुग्ध उत्पादन और मादा पशुओं की प्रजनन नीति जैसे अहम मुद्दों की गूंज...
Latest
CG Assembly: दुग्ध उत्पादन पर घिरी सरकार, अजय चंद्राकर बोले- अभी आत्मनिर्भर नहीं... लैलूँगा : आवास में लापरवाही , 2 सचिवों को जारी किया नोटिस ऑपरेशन तलाश” के तहत ओड़िशा का गांजा सप्लायर गिरफ्तार

तमनार पुलिस ने उड़ीस...
आवास में लापरवाही, अब सचिवों पर गिरी गाज

सीईओ अभिजीत पठारे के दौरे के बाद...
रसोई गैस की कालाबाजारी : राजधानी के आउटर के होटल रेस्टोरेंट में छापा, 350 से अधि... इस दिन से हो रही है चैत्र नवरात्रि की शुरूआत, यहां देखें क्या है इसकी सही तिथि औ... राजधानी के इस होटल में लगी भीषण आग, आसमान में उठे धुएं के गुब्बारे, मचा हड़कंप आज राजधानी में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे सीएम साय, यहां देखें प... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मंत्री लखनलाल देवांगन के विभागों के लिए 01 हजार 823 करोड़ से अधिक की अनुदान मांगे...