ज.पं. लैलूंगा के सरडेगा में प्रधानमंत्री आवास की शिकायत के बाद भी नहीं हो रही कार्यवाही
प्रधानमंत्री आवास बिना निर्माण के ही पैसे का आहरण*
सम्बंधित रोजगार सहायक सचिव से उच्च अधिकारी की मिलीभगत
लैलूंगा:- मामला जनपद पंचायत लैलूंगा के ग्राम पंचायत सरडेगा का है जहाँ प्रधानमंत्री आवास का बिना आवास निर्माण किये ही फर्जी तरीके से सम्बंधित रोजगार सचिव और जनपद के सम्बंधित उच्च अधिकारीयों की मिलीभगत से पैसे का आहरण कर लिया गया है
उक्त मामले की शिकायत महीने बीत चूका लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गयी है इससे एक बात तो स्पष्ट है कि उक्त मामले पर कमीशन का खेल चल रहा है
प्रधानमंत्री आवास को लेकर छत्तीसगढ़ शासन इतना सख्त होने के बावजूद भी इस तरह की लापरवाही देखने और सुनने को मिल रही है
ग्राम पंचायत सरडेगा में भुनेश्वर यादव और रेवती यादव के नाम पर प्रधानमंत्री आवास स्वीकृति हुआ था लेकिन आज तक आवास बना ही नहीं है इस गंभीर मामले की शिकायत जनपद पंचायत लैलूंगा के कार्यक्रम अधिकारी(पीओ.) को महीने बीत चुके लिखित और मौखिक शिकायत किये हुए लेकिन सिर्फ नोटिस जारी करने का बहाना बना कर मामले को ताल मटोल किया जा रहा है ना कि मौके और कार्य स्थल की जाँच की जा रही है
इससे आपसी मिलीभगत की संभावना नजर आ रही है
अब देखना यह है कि चौथा स्तम्भ कहे जाने वाले मिडिया पर प्रकाशन के बाद उक्त मामले को गंभीरता से लिया जाता है और मामले पर कोई ठोस कार्यवाही की जाती है








