spot_img
Monday, March 16, 2026
Monday, March 16, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

अननेचुरल सेक्स-ब्लैकमेलिंग का खौफनाक अंत, छात्र ने की शिक्षक की हत्या

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम (कवर्धा) जिले में एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है। 10वीं के एक छात्र ने अपने ही स्कूल के डांस टीचर की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी।

हत्या की वजह अप्राकृतिक कृत्य (अननेचुरल सेक्स) के लिए बनाया जा रहा दबाव और ब्लैकमेलिंग सामने आई है। पुलिस ने 56 दिनों की मशक्कत के बाद आरोपी नाबालिग को हिरासत में लिया है।

ब्लैकमेलिंग से तंग आकर रची साजिश

मृतक की पहचान 27 वर्षीय सत्यमदास मानिकपुरी के रूप में हुई है, जो एक निजी स्कूल में डांस टीचर था। पुलिस जांच में पता चला कि सत्यमदास और नाबालिग छात्र के बीच पिछले तीन महीनों से जान-पहचान थी। इस दौरान उनके बीच अप्राकृतिक संबंध बने। इसके बाद शिक्षक छात्र पर दोबारा संबंध बनाने के लिए लगातार दबाव डाल रहा था और बात सार्वजनिक करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल कर रहा था।

शिक्षक के उत्पीड़न से पीछा छुड़ाने के लिए नाबालिग ने खौफनाक योजना बनाई। 17 जनवरी को उसने शिक्षक को व्हाट्सएप कॉल कर लालपुर नर्सरी के पास बुलाया और वहां चाकू से उसका गला रेतकर हत्या कर दी।

इंटरनेट पर सर्च किए बचने के तरीके

वारदात के बाद आरोपी अपने पैतृक गांव में छिपा रहा। पुलिस ने जब उसके मोबाइल की सर्च हिस्ट्री खंगाली, तो चौंकाने वाले खुलासे हुए। नाबालिग ने अपराध के बाद बचने के लिए इंटरनेट पर कई संदिग्ध चीजें सर्च की थीं।

अज्ञात आरोपी की तलाश में पुलिस ने 5000 मोबाइल नंबरों का विश्लेषण किया और 500 से अधिक CCTV फुटेज खंगाले। 100 से ज्यादा लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस कड़ियों को जोड़ते हुए आरोपी तक पहुंची।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर नदी से मृतक का मोबाइल और घटना में प्रयुक्त स्कूटी व खून से सने कपड़े बरामद कर लिए हैं। फिलहाल नाबालिग को बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया है।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर! पारा 40 पार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है और प्रदेश के कई जिलों में तापमान सामान्य से 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक अधिक दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल अगले 24 घंटों तक तापमान में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है, हालांकि इसके बाद आने वाले दिनों में तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश का मौसम पूरी तरह शुष्क रहा और कहीं भी वर्षा दर्ज नहीं की गई। इस दौरान सबसे अधिक अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 16 मार्च को प्रदेश के एक-दो स्थानों पर मौसम में बदलाव की संभावना जताई है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है, साथ ही गरज-चमक के साथ वज्रपात और बहुत हल्की बारिश होने की भी संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों के बाद भी प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना बनी रह सकती है और कहीं-कहीं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका है। राजधानी रायपुर में आज आसमान आंशिक रूप से मेघमय रहने की संभावना जताई गई है, जहां अधिकतम तापमान करीब 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। वहीं जशपुर जिले के लिए मौसम विभाग ने सुबह 07:19 बजे से 10:19 बजे तक येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।
Latest
अननेचुरल सेक्स-ब्लैकमेलिंग का खौफनाक अंत, छात्र ने की शिक्षक की हत्या CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर! पारा 40 पार, मौसम विभाग ने जारी क... छत्तीसगढ़ को मिलीं DM कार्डियोलॉजिस्ट की 2 सीटें; अब प्रदेश में ही मिलेगा हृदय र... विधानसभा में धान उठाव पर घमासान: चूहों द्वारा 30 करोड़ का धान खराब होने का आरोप,... Aaj Ka Panchang 16 March 2026: चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि, जानें शु... Aaj Ka Rashifal 16 March 2026: जानिए! कैसा रहने वाला है आज आपका दिन? ऑपरेशन तलाश” में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता, 5 दिनों के विशेष अभियान में 246 वार... मोबाइल शॉप में हुई लाखों की चोरी का खुलासा, 14 लाख के 16 नग आईफोन की शत-प्रतिशत ... छत्तीसगढ़ में होगा ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स-2026’ आयोजन, 2500 खिलाड़ी और अधिका... नशे के खिलाफ साय सरकार की बड़ी कार्रवाई, SOG और एंटी नारकोटिक्स सेल का किया गठन