spot_img
Friday, March 20, 2026
Friday, March 20, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

Eid Kab Hai 2026 : ईद कब मनाई जाएगी, 20 मार्च या 21 मार्च? जानिए भारत में कब दिखेगा चांद

Eid ul fitr 2026 Date in india 20 march or 21 March: ईद-उल-फितर मुस्लिम धर्म के लोगों के लिए महत्वपूर्ण पर्व माना जाता है। रमजान के पवित्र महीने के आखिरी दिन चांद को देखने के बाद मीठी ईद मनाई जाती है। इस दिन सुबह विशेष नमाज पढ़ी जाती है और अल्लाह के प्रति आभार व्यक्त किया जाता है। लोग नए कपड़े पहनते हैं और एक दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाई देते हैं। सऊदी अरब में चांद के दिखने के बाद ही ईद मनाने की तारीख तय होती है। इसके बाद ही भारत में ईद मनाने का ऐलान किया जाता।

ईद-उल-फितर की तारीख चांद का दीदार होने के बाद ही तय होती है। इस्लामी चंद्र कैलंडर के हिसाब से ईद मनाई जाती है। हिजरी कैलंडर के दसवें महीने के पहले दिन शव्वाल के चांद को देखकर ईद की तारीख का ऐलान होता है। आइए जानते हैं कि भारत में चांद कब दिखेगा और ईद किस दिन मनाई जाएगी 20 मार्च या 21 मार्च।

अरब देशों में कब मनाई जाएगी ईद?
पाकिस्तान, सऊदी अरब समेत खाड़ी देशों में एक दिन पहले ही चांद का दीदार हो जाता है। इसलिए वहां भारत से एक दिन पहले ईद का पर्व मनाया जाता है। संयुक्त अरब अमीरात ने घोषणा की है कि शव्वाल का चांद न दिखने के कारण ईद-उल-फितर शुक्रवार को मनाई जाएगी। ऐसे में खाड़ी देशों में 20 मार्च 2026 को मीठी ईद मनाना तय हुआ है।

भारत में ईद कब मनाई जाएगी ?
भारत में सऊदी अरब के एक दिन बाद ईद मनाई जाती है। दोनों देशों में चांद दिखने का समय अलग-अलग होता है। ऐसे में खाड़ी देशों में ईद की तारीख के ऐलान के बाद भारत में 20 मार्च को चांद देखने के बाद 21 मार्च को ईद-उल-फितर मनाई जाएगी।

ईद में दान का महत्व
इस दिन घरों में कई तरह के पकवान बनाए जाते हैं। सेवइयां के साथ कई तरह के मीठे व्यंजन बनते हैं। इस दिन परिवार के बच्चों को ईदी देने की भी परंपरा है। इस दिन जरूरतमंद लोगों को जकात यानी दान भी दिया जाता है ताकि वो भी इस पर्व को मना सकें।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

CG : छत्तीसगढ़ में जल क्रांति का नया अध्याय: जल जीवन मिशन 2.0 पर ऐतिहासिक एमओयू

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज छत्तीसगढ़ विधानसभा में जल जीवन मिशन 2.0 के तहत केन्द्र और राज्य के बीच एमओयू कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग...
Latest
CG : छत्तीसगढ़ में जल क्रांति का नया अध्याय: जल जीवन मिशन 2.0 पर ऐतिहासिक एमओयू अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुई छत्तीसगढ़ विधानसभा, धर्मांतरण विरोधी कानून पर लगी ... अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त, आम नागरिकों को बड़ी राहत – ... चैत्र नवरात्रि पर्व पर कवर्धा के गन्ना किसानों को मिली बड़ी सौगात: उप मुख्यमंत्र... मां बम्लेश्वरी के भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी, 23 से 28 मार्च तक चलेगी नवरात्रि स... ऑपरेशन आघात” के तहत तमनार में अफीम की अवैध खेती पर बड़ी कार्रवाई

ग्राम आम...
रायगढ़ में  “ऑपरेशन अंकुश” के तहत सट्टा पर कार्रवाई, रेलवे बंगलापारा व बेलादुला म... छत्तीसगढ़ में 6 दिवसीय फेम ट्रिप सफलतापूर्वक संपन्न, छत्तीसगढ़ पर्यटन को मिली नई... हिंसा की राह छोड़, उम्मीदों की दौड़, बस्तर नई पहचान की ओर खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स : बस्तरवासियों को देखने मिलेंगे एथलेटिक्स के रोमांचक म...