शशि पटेल बने भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह

शशि पटेल बने भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह
धरमजयगढ़। भारतीय जनता युवा मोर्चा में एक बार फिर शशि पटेल को जिला उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके दोबारा इस पद पर नियुक्त होने से कार्यकर्ताओं में खुशी और उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।
शशि पटेल इससे पहले युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष रह चुके हैं, जहां उन्होंने अपने कार्यकाल में संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार सक्रिय भूमिका निभाई। उनके नेतृत्व और संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए उन्हें पहली बार जिला उपाध्यक्ष का दायित्व दिया गया था। इस दौरान उन्होंने पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया।
जिला उपाध्यक्ष के पद पर रहते हुए ही शशि पटेल को धरमजयगढ़ जनपद उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी भी मिली, जिसे उन्होंने सफलतापूर्वक निभाया। उनके कार्यकाल में पार्टी का प्रदर्शन लगातार बेहतर रहा और संगठन को मजबूती मिली।
एक बार फिर उनके बेहतर कार्यकाल और सक्रियता को देखते हुए संगठन ने उन पर भरोसा जताते हुए जिला उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी इस नियुक्ति से भाजपा युवा मोर्चा को और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
स्थानीय कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाइयों को हासिल करेगा।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

ग्रामीण अंचल की बेटी बनी प्रेरणा: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सराहा उत्कृष्ट प्रदर्शन

सुशासन तिहार में मेधावी छात्रा कुसुम लता बिप्रे का सम्मान, टैबलेट देकर बढ़ाया उत्साह रायपुर--धमतरी जिले के छोटे से ग्राम कंडेल की बेटी कुमारी कुसुम...

CHHATTISGARH NEWS

ग्रामीण अंचल की बेटी बनी प्रेरणा: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सराहा उत्कृष्ट प्रदर्शन

सुशासन तिहार में मेधावी छात्रा कुसुम लता बिप्रे का सम्मान, टैबलेट देकर बढ़ाया उत्साह रायपुर--धमतरी जिले के छोटे से ग्राम कंडेल की बेटी कुमारी कुसुम...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ जिले के पंचायत बरभौना में 24.69 लाख के विकास कार्यों का जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रविन्द्र गबेल के हाथों हुआ शिलान्यास

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में गढ़ रहा नवां छत्तीसगढ़जिले के ग्रामीण अंचलों को मिलेगा बेहतर सुविधाओं का विस्तारबढ़ेगा क्षेत्रीय संपर्क और आर्थिक गतिविधियां, दूरस्थ गांवों...