नक्सलियों द्वारा लगाए गए तीन आईईडी बरामद

सुकमा। जिले के जगरगुंडा कैंप से लगभग 3.7 किलोमीटर दक्षिण में जगरगुंडा-नरसापुरम मार्ग पर सर्चिंग के दौरान नक्सलियों द्वारा लगाए गए तीन आईईडी को सुरक्षाबलों ने बरामद कर सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार सीआरपीएफ के 226 बटालियन के जवान सर्चिंग के लिए निकले थे, इस दौरान जगरगुंडा-नरसापुरम मार्ग पर नक्सलियों द्वारा लगाए गए तीन आईईडी बरामद किए गए। नक्सलियों द्वारा सुरक्षाबलों को बड़ा नुकसान पहुंचाने के ध्येय से लगाए गए इन आईईडी का वजन 1 किलो, 2 किलो और 4 किलो की पाई गई। आईईडी की बरामदगी के बाद बम निरोधक दस्ता, डीएसएमडी और डॉग स्क्वायड की मदद से उसे मौके पर ही नष्ट करने के बाद सर्चिंग टीम वापस बटालियन कैंप में लौट आई। इस बरामदगी से अभी भी क्षेत्र में नक्सलियों की मौजूदगी साबित हो रही है, जिसे 31 मार्च की तय समय तक खत्म करना सुरक्षाबलों का लक्ष्य है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

वीएसके ऐप में तकनीकी त्रुटियों का होगा शीघ्र समाधान, तकनीकी समस्या के कारण किसी शिक्षक का वेतन नहीं कटेगा : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव

लगभग डेढ़ लाख शिक्षक नियमित रूप से ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कर निभा रहे हैं अपनी जिम्मेदारी, शिक्षा मंत्री ने जताया आभार 85 प्रतिशत शिक्षक रोज...

CHHATTISGARH NEWS

विद्यार्थियों के न्यायोचित विषयों का समाधान संवाद, पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधारों से हो; हिंसक टकराव दुर्भाग्यपूर्ण : अभाविपप्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधार...

संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ एवं राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों का माध्यम नहीं बनेगा विद्यार्थी: अभाविपअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जंतर-मंतर पर नीट-यूजी सहित विभिन्न शिक्षा संबंधी विषयों...

RAIGARH NEWS

वीएसके ऐप में तकनीकी त्रुटियों का होगा शीघ्र समाधान, तकनीकी समस्या के कारण किसी शिक्षक का वेतन नहीं कटेगा : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव

लगभग डेढ़ लाख शिक्षक नियमित रूप से ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कर निभा रहे हैं अपनी जिम्मेदारी, शिक्षा मंत्री ने जताया आभार 85 प्रतिशत शिक्षक रोज...