डीजल पर एक्साइज ड्यूटी खत्म, पेट्रोल 10 सस्ता; CM विष्णुदेव साय बोले- ‘ऐतिहासिक और संवेदनशील निर्णय’

spot_img

रायपुर। केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भारी कटौती के क्रांतिकारी फैसले का छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने गर्मजोशी से स्वागत किया है। शुक्रवार, 27 मार्च 2026 को केंद्र ने बड़ा कदम उठाते हुए डीजल को एक्साइज ड्यूटी से पूरी तरह मुक्त कर दिया है और पेट्रोल पर ₹10 प्रति लीटर की बड़ी कटौती की है।

140 करोड़ भारतीयों को सीधी राहत

मुख्यमंत्री साय ने इस निर्णय को देश के 140 करोड़ नागरिकों के लिए ‘मोदी की गारंटी’ का एक और सशक्त प्रमाण बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह फैसला उनकी संवेदनशीलता और दूरदर्शिता का परिचायक है।

किसान, मध्यमवर्ग और परिवहन को मिलेगा बूस्ट

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस निर्णय का सीधा असर आम आदमी की जेब और देश की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा। डीजल सस्ता होने से खेती की लागत कम होगी और सिंचाई व परिवहन सुलभ होगा।

माल ढुलाई सस्ती होने से आवश्यक वस्तुओं के दामों में गिरावट आएगी। पेट्रोल की कीमतों में 10 की कमी से मध्यमवर्गीय परिवारों के मासिक बजट में बड़ी बचत होगी।

प्रधानमंत्री मोदी का जताया आभार

मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “वैश्विक संकट और अंतरराष्ट्रीय चुनौतियों के बीच भी केंद्र सरकार ने आम जनमानस पर बोझ नहीं बढ़ने दिया। यह फैसला प्रधानमंत्री के ‘अंत्योदय’ के संकल्प को सिद्ध करता है।

छत्तीसगढ़ सरकार ने संकेत दिए हैं कि केंद्र के इस फैसले के बाद राज्य में भी आर्थिक गतिविधियों में तेजी आएगी और विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

CG Cabinet Decision: अतिथि व्याख्याता नीति-2026 को मंजूरी, समान अंक पर छत्तीसगढ़ के मूल निवासी को वरीयता

अनुभव के लिए अधिकतम 30 अंक, राजकीय विश्वविद्यालय में 5 माह अध्यापन पर मिलेंगे 5 अंक; विस्थापित अतिथि व्याख्याताओं के पुनर्नियोजन का भी प्रावधान रायपुर।...

CHHATTISGARH NEWS

CG Cabinet Decision: अतिथि व्याख्याता नीति-2026 को मंजूरी, समान अंक पर छत्तीसगढ़ के मूल निवासी को वरीयता

अनुभव के लिए अधिकतम 30 अंक, राजकीय विश्वविद्यालय में 5 माह अध्यापन पर मिलेंगे 5 अंक; विस्थापित अतिथि व्याख्याताओं के पुनर्नियोजन का भी प्रावधान रायपुर।...

RAIGARH NEWS

नवागढ़ के ग्रामीणों ने लिया पूर्ण शराबबंदी का संकल्प, घरघोड़ा पुलिस ने किया स्वागत

ऑपरेशन आघात के तहत पुलिस की कार्रवाई के साथ सामुदायिक जागरूकता पर जोर, थाना प्रभारी ने अवैध शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई की दी...